अब खुल्लम-खुला सामने आई रोहित-अगरकर की लड़ाई, 'Non Committal' टी-शर्ट पहन हिटमैन ने खुलेआम दी चुनौती?

Published - 10 Sep 2026, 01:32 PM | Updated - 10 Sep 2026, 02:23 PM

Rohit Sharma

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे टीम में अपने भविष्य को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले वह अंततराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, जबकि कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आईं जिसमें बताया गया कि वह इस मार्की टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक ऐसी टी शर्ट में नजर आए, जिसमें 'Non Committal' लिखा हुआ था। वहीं, अब उनकी इस टी शर्ट को भारतीय चयनकर्ता अजीत अगरकर से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....

Rohit Sharma ने अजीत अगरकर पर साधा निशाना?

Rohit Sharma 26

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीवी की दुनिया में नजर आने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सोनी टीवी पर आने वाले एक शो के लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, इस बीच उन्हें एक टी-शर्ट पहने देखा गया, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि वह बिना नाम लिए टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर तंज कस रहे हैं।

दरअसल, पिछले साल शुभमन गिल को वनडे कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद अजीत अगरकर से लगातार सवाल किया गया था कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं। तो इसका जवाब देते हुए भारतीय मुख्य चयनकर्ता ने कहा था कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने मार्की टूर्नामेंट को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, पाटीदार को भी मौका

अजीत अगरकर ने दिया था बयान

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की इच्छा जाहिर करने के बाद अजीत अगरकर के बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, अब 'हिटमैन' को 'Non-Committal' लिखी टी-शर्ट पहने देख क्रिकेट फ़ैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। हालांकि, रोहित शर्मा ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वर्ल्ड कप 2027 टीम का हिस्सा होंगे Rohit Sharma?

गौरतलब है कि इस बात को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा होंगे या नहीं। भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान कहा जा रहा था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें अपने फ्यूचर प्लान में शामिल नहीं करना चाहता। लेकिन फिर लॉर्ड्स में खेले गए वनडे में उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेल टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

IND vs WI ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़! 5 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं पूरी सीरीज से बाहर

Tagged:

team india Rohit Sharma Ajit Agarkar world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com