एक रन की कीमत करीब 1 करोड़! Kavya Maran को महंगा पड़ा सौदा, सिर्फ 15 रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिए 13 करोड़
Published - 02 Jun 2026, 02:17 PM | Updated - 02 Jun 2026, 02:19 PM
Table of Contents
Kavya Maran: आईपीएल 2026 का अंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शानदार जीत के साथ हो गया है. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती. वहीं, कुछ युवा खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया.
सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है, उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. जबकि, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में थी लेकिन परफॉर्मेस के मामले में वह जीरो रहा. दरअसल, यह खिलाड़ी काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का है.
Kavya Maran ने करोड़ों में खरीदा यह खिलाड़ी
दरअसल, हम सनराइजर्स हैदराबाद के इंग्लिश ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) की बात कर रहे हैं. जिन्हें Kavya Maran ने 2026 की मेगा नीलामी में ₹13 करोड़ की बड़ी रकम देकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम में शामिल किया था.
लेकिन SRH की मालकिन ने पूरे सीजन में लियम लिविंगस्टन पर भरोसा नहीं जताया. करोड़ों का खरीदने के बाद भी उन्होंने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को सिर्फ 2 ही मैचों में खेलने का मौका दिया.
वहीं, लियम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) का आईपीएल में सबसे ज्यादा लंबा सफर पंजाब किंग्स के साथ रहा. उन्हें PBKS ने 2022 मेगा ऑक्शन में 11.50 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने प्रीति जिंटा की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन साल 2022 में बनाए.
इस सीजन में लियम ने 36.42 की औसत और 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बटोरे. लेकिन 2024 में उनका बल्ला खास नहीं चला. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 111 रन बनाए.
जिसके चलते पंजाब मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया. वहीं, अब लियम लिविंगस्टन काव्या मारन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी पड़े है. अब माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले SRH उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
Tagged:
SRH kavya maran IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर