IPL 2026 के पहले 5 मैचों में ही साफ तस्वीर! इन 4 टीमों की एंट्री कन्फर्म, बाकी ये 6 हो जाएंगी बाहर

Published - 02 Apr 2026, 04:08 PM | Updated - 02 Apr 2026, 04:32 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक सिर्फ पांच मैच खेले गए हैं, लेकिन इन चार टीमों का प्रदर्शन देखने के बाद साफ हो गया है कि प्लेऑफ में इनका जाना कंफर्म है। जबकि बाकी बची छह टीमों को बाहर होना पड़ेगा। इन चार टीमों में अपने पहले मैच में अपनी ताकत दिखाते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है, जबकि ये सभी विभागों में काफी मजबूत नजर आ रही हैं।

जबकि अन्य छह टीमों (IPL 2026) का न ही बल्लेबाजी विभाग मजबूत है और न ही गेंदबाजी में वह धार नजर आ रही है, जिसकी अपेक्षा टीम मैनेजमेंट कर रहा था। चलिए जानते हैं कौन हैं वह चार टीमें जो प्लेऑफ में जाएंगी और बाकी छह टीमों को पहले ही बाहर होना पड़ेगा।

IPL 2026: मुंबई-बेंगलुरु का जाना कंफर्म

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026) के खिलाफ खेला था, जहां पर उन्होंने 200 से ऊपर का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। इस टीम का बल्लेबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, फिल साल्ट, रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं, जबकि बॉलिंग विभाग की कमान भुवनेश्वर कुमार संभाल रहें हैं।

यही कारण है कि बेंगलुरु का सुपर-4 (IPL 2026) में पहुंचना कंफर्म माना जा रहा है। दूसरी और पिछले साल क्वालिफायर से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस इस साल न सिर्फ सुपर-4 में पहुंचने की मजबूत दावेदार है, बल्कि इस साल ये टीम फाइनल जीतने की काबिलियत भी रखती है।

रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन का शानदार फॉर्म तो जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, शार्दुल ठाकुर जैसे उच्च स्तरीय गेंदबाज, जिनके सामने रन बनाना कभी भी विरोधी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है। यही कारण है कि ये दोनों सुपर-4 में पहुंचने की मजबूत दावेदार है।

पंजाब-दिल्ली में लाइन में शामिल

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सुपर-4 में पहुंचने की दावेदारों में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल है। दिल्ली का बॉलिंग डिपार्टमेंट पहले से काफी मजबूत है, जबकि अभी तक मिचेल स्टार्क की एंट्री हुई भी नहीं है। उनके आने के बाद डीसी की बॉलिंग पहले खतरनाक नजर आ सकती है।

जबकि बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम तक अनुभव कूट-कूट कर नजर आ रहा है। वहीं, पिछले साल की उप विजेता पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में आकर मैच को निकाला था, वह यकीनन सराहनीय था।

जबकि पंजाब किंग्स की बॉलिंग भी काफी मजबूत नजर आ रही है। युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजय कुमार वैशाक से निपटना विरोधी टीमों के लिए काफी मुश्किल चुनौती होने वाला है।

श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट! बचा IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, रिपोर्ट आ गई अब सामने

ये छह टीमें जाएंगी बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) में जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब का प्लेऑफ में जाना पक्का माना जा रहा है तो फिर राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का बाहर होना कंफर्म है।

हालांकि, राजस्थान ने अपने पहले मैच में विशालकाय जीत दर्ज की थी, लेकिन उनका बैटिंग ऑर्डर अभी भी अनुभवहीन नजर आ रहा है, जो कि आगे जाकर उनके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।

वहीं, लखनऊ का बैटिंग, हैदराबाद, केकेआर की बॉलिंग बेहद कमजोर नजर आ रही है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्ष क्रम का फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है तो गुजरात अपने शीर्ष क्रम पर काफी निर्भर है, जिसका खामियाजा उनको पहले ही मैच में भुगतना पड़ा था। ऐसे में इन छह टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है।

इधर चल रहा IPL 2026, उधर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों ने किया अचानक संन्यास का ऐलान

Tagged:

Mumbai Indians rajasthan royals POINTS TABLE IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साल 2008 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com