टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप इलेवन आई सामने, अभिषेक शर्मा से लेकर बाबर आजम तक को जगह

Published - 07 Mar 2026, 12:45 PM | Updated - 07 Mar 2026, 12:46 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ये फाइनल मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। जहां कीवियों की नजर पहले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) खिताब पर होगी तो टीम इंडिया तीसरा खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना चाहेगी।

हालांकि, इस मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी इवेंट्स में बेहद साधारण रहा है। लेकिन अतीत को भूलाकर भारत अपने भविष्य को सवारना चाहेगा। लेकिन इस खिताबी मुकाबले से पहले एक ऐसी प्लेइंग इलेवन का निर्माण करते हैं, जो पूरे विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में फ्लॉप रहे हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा से लेकर बाबर आजम तक का नाम आने वाला है।

शीर्ष तीन में दो पाकिस्तानी शामिल

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और साइम अयूब का चयन किया गया है। अभिषेक ने टूर्नामेंट में अभी तक खेले 7 मैचों में 12.71 की औसत के साथ सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जिसमें तीन बार वह जीरो पर आउट हुए हैं तो जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने एक पचासा ठोका था।

वहीं, साइम अयूब का प्रदर्शन भी कुछ इस तरह की ही रहा है। बल्ले से इस पाकिस्तानी युवा ओपनर ने 6 मैच की पांच पारियों में सिर्फ 70 रन बनाए हैं। जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 6 मैच की 4 पारियों में 112.34 का मामूली स्ट्राइक रेट के साथ टूर्नामेंट में 91 रन बनाए थे।

सलमान फ्लॉप टीम के कप्तान, वरुण भी लिस्ट में शामिल

वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) की फ्लॉप टीम का कप्तान पाकिस्तान के सलमान अली आगा को बनाया जा सकता है। दरअसल, सलमान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से 7 मैच की 6 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए थे। जबकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा था।

पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और छठे नंबर पर मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया जा सकता है। दोनों का ही प्रदर्शन गेंद और बल्ले से कंगारुओं के लिए बेहद साधारण रहा था, जिसके चलते टीम को ग्रुप स्टेज मैचों से ही घर की टिकट कटानी पड़ी थी।

जबकि लिस्ट में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.85 का, जो कि बेहद खराब माना जाता है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में वरुण ने चार ओवर के कोटे में 64 रन लुटा दिए थे।

IND vs NZ FINAL Live Streaming: फाइनल की जंग के लिए तैयार भारत और न्यूजीलैंड, कब, कहां और कैसे देखें LIVE

शाहीन-अंश भी फ्लॉप टीम का हिस्सा

पाकिस्तान के बाएं हाथ के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के लिए भी ये टूर्नामेंट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। यही कारण है कि पाकिस्तान टीम प्रबंधन को अपने नंबर-एक तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन से बाहर तक करना पड़ गया था। शाहीन ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे तो इकॉनमी रेट शाहीन का 10.52 का था, जो कि इस प्रारूप में सबसे खराब प्रदर्शन माना जाता है।

इसके अलावा कनाडा के लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर अंश पटेल ने 4 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए थे, जबकि इकॉनमी रेट इस खिलाड़ी का 8.66 का था। इस लिस्ट में आखिर नाम श्रीलंका के प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा का है। चमीरा ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में श्रीलंका के लिए 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.52 का था।

T20 World Cup 2026 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, साइम अयूब, बाबर आजम, जोस बटलर, सलमान आगा (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, वरुण चक्रवर्ती, शाहीन शाह अफरीदी, दुष्मंथा चमीरा और अंश पटेल (कनाडा)।

आमिर-कैफ के बीच छिड़ी भयंकर लड़ाई, पाकिस्तानी पेसर बोला 'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'

Tagged:

abhishek sharma babar azam T20 World Cup cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक टी20 विश्व कप ट्रॉफी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com