Vaibhav Sooryavanshi के लिए खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे, इस सीरीज में करेंगे डेब्यू

Published - 29 May 2026, 08:33 AM

Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अब लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी 97 रनों की पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया। वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में यह धमाकेदार पारी खेलकर साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर खेलने का दम है।

उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज और पूर्व खिलाड़ी मानने लगे हैं कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में उन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजी की है, उसे देखकर फैंस भी उनके भारतीय टीम में डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि आने वाली किसी बड़ी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं।

इस सीरीज में Vaibhav Sooryavanshi कर सकते हैं डेब्यू?

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला लगातार आग उगल रहा हैं और ऐसे में वह जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। जून के आखिर में भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है । ऐसे में चयनकर्ता इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने पर फोकस कर सकते हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

हालांकि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में पहले से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसके चलते जगह बनाना आसान नहीं होगा। लेकिन आयरलैंड सीरीज के तुरंत बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अहम वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है।

वैभव ने इस सीजन में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 55 चौके और 65 छक्के जड़कर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।

शानदार फॉर्म की बदौलत वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी ऊपर चल रहे हैं। लगातार दमदार पारियां खेलकर उन्होंने खुद को आईपीएल 2026 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है।

जून में होगी भारत और आयरलैंड की सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच जून 2026 में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

इंग्लैंड दौरे से पहले होने वाली इस सीरीज को टीम इंडिया के लिए काफी अहम माना जा रहा है। चयनकर्ता इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, ताकि भविष्य की टीम तैयार की जा सके।

ऐसे में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो यह उनके लिए टीम इंडिया में डेब्यू का बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े : जिस खिलाड़ी को अजिंक्य रहाणे ने किया IPL 2026 में इग्नोर, अब वापसी करते ही बल्लेबाज ने मचाया तहलका

Tagged:

team india rajasthan royals IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स

26 जून
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com