न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुए कप्तान-उपकप्तान, 80 करोड़ की संपत्ति वाला कैप्टन, 150 करोड़ का मालिक वाइस-कैप्टन
Published - 08 Jan 2026, 05:13 PM | Updated - 09 Jan 2026, 01:07 PM
Table of Contents
New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने 3 जनवरी को आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें 80 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने वाले खिलाड़ी को कप्तान बनाया है तो 150 करोड़ रुपये के मालिक को उप कप्तान का पद सौंपा गया है। इन कप्तान और उप कप्तान की कमाई देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं इन खिलाड़ियों की कमाई के बारे में।
New Zealand ODI Series: 80 करोड़ की संपत्ति वाला कैप्टन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज (New Zealand ODI Series) के लिए चयनकर्ताओं ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने लाइफ स्टाइल और कमाई को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल के पास वर्तमान समय में 80 करोड़ रुपये के करीब कुल संपत्ति है। गिल की कमाई का बड़ा हिस्सा, बीसीसीआई सैलरी, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड का प्रचार करने से आता है। वहीं, गिल के पास पंजाब के फिरोजपुर में एक आलीशान घर और कई महंगी गाड़ियां हैं।
150 करोड़ का मालिक वाइस-कैप्टन
जहां चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है तो 150 करोड़ रुपये के मालिक श्रेयस अय्यर को उप कप्तान (New Zealand ODI Series) बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर कुल 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड विज्ञापन, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से आता है। श्रेयस आईपीएल में एक सीजन खेलने के 26.75 करोड़ रुपये लेते हैं। जबकि बीसीसीआई से भी उनको सालाना मोटी सैलरी मिलती है। बता दें कि, श्रेयस साल 2017 से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। जबकि 2015 से वह आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में इस स्टार खिलाड़ी की जगह पक्की, वडोदरा मैच में खेलना तय
वापसी कर रहे हैं दोनों खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान और उप कप्तान दोनों (New Zealand ODI Series) वापसी कर रहे हैं। दोनों ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, लेकिन उस सीरीज के अंतिम मैच में श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। इसके कारण वह साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
जबकि शुभमन गिल भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोटिल हो गए थे। शुभमन को अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में गर्दन में मोच आ गई थी, जिसके कारण उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। लेकिन अब दोनों प्लेयर्स मैदान पर वापसी (New Zealand ODI Series) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव, स्टार खिलाड़ी का अचानक कटा पत्ता
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर