ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया हुई फाइनल, गिल(कप्तान), पंत(उपकप्तान), बुमराह, केएल.....
Table of Contents
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) की 15 सदस्यीय टीम लगभग तय मानी जा रही है। पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली 3–1 की हार के बाद यह सीरीज़ भारत (Team India) के लिए काफी अहम है।
इस बार चयन समिति युवा खिलाड़ियों और अनुभवी नामों के सही तालमेल के साथ टीम तैयार करने के मूड में दिख रही है। कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से शुभमन गिल को मिल सकती है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है।
शुभमन गिल के हाथों में होगी Team India की कमान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रस्तावित टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल संभाल सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर पहली बार टेस्ट कप्तान बने गिल ने संतुलित सोच और शांत नेतृत्व दिखाया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2–2 से ड्रॉ कराई थी, जिसे एक अच्छा नतीजा माना गया।
इसके बाद घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2–0 से सीरीज़ जीती। इन प्रदर्शनों के चलते चयनकर्ताओं का भरोसा गिल पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज़ गिल के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी।
ऋषभ पंत को मिल सकती है उपकप्तानी
विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को इस सीरीज़ में उपकप्तान बनाया जा सकता है। इंग्लैंड दौरे के दौरान चोट के कारण वह एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीद है। पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और मैदान पर जोश के लिए जाने जाते हैं।
गिल की गैरमौजूदगी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी की थी मगर टीम को 2 -0 की हार का सामना करना पड़ा। फिर भी टीम मैनेजमेंट मानता है कि पंत का अनुभव और आत्मविश्वास टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।
बुमराह, केएल राहुल और कुलदीप पर रहेगा भरोसा
टीम इंडिया (Team India) के अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज़ में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर फिट रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बल्लेबाज़ी में केएल राहुल अच्छी फॉर्म में हैं और सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं।
भारत (Team India) में टेस्ट मैच होने के कारण स्पिनर कुलदीप यादव भी टीम का अहम हिस्सा बन सकते हैं। उनकी गेंदबाज़ी घरेलू पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।