दूसरे टी20 में कुछ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, अभिषेक, वैभव, संजू , अय्यर.......
Published - 08 Oct 2026, 10:05 AM | Updated - 08 Oct 2026, 10:58 AM
Table of Contents
शुक्रवार को भारतीय टीम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है. रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. पहला टी20 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने पर टिकी होंगी.
ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर एक दमदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ दूसरे टी20 में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है....
IND vs WI: ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (IND vs WI) के लिए ओपनिंग करने आ सकते हैं. पिछले मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद उनका लक्ष्य दूसरे T20 में ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करके वापसी करना होगा. उनका साथ देने के लिए मैदान पर वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं. 15 साल के बल्लेबाज़ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से पहले ही प्रभावित किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को दोनों खिलाड़ियों से टीम को तेज़ शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी.
दूसरे टी20 के लिए बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी, अभिषेक शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को मौका मिला सकता है. उनका हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. ऐसे में वह दूसरी टी20 में अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. हालांकि, इसकी वजह से ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
पिछले मैच में शतक जड़ने के बाद वह एक बार फिर आक्रमक पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. पहले टी20 में वह 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बना पाए थे.पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. फिनिशर के तौर पर शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी क्रम
अंत में बात की जाए गेंदबाजी क्रम की बात की जाए तो तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह और मयंक यादव का चयन हो सकता है. इनके अलाव शिवम दुबे भी तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे. वहीं, स्पिनर के रूप में नमन धीर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (IND vs WI) में तीन विकेट झटक नमन धीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वह एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर सकते हैं.
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, कुलदीप यादव
ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान, शुभमन गिल ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर