AFG टी20 सीरीज से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर, एशियन गेम्स भी करेगा मिस

Published - 10 Sep 2026, 11:12 AM | Updated - 10 Sep 2026, 11:55 AM

IND Vs AFG

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सितंबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। 13 से 17 सितंबर तक अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AFG) खेलने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और एशियन गेम्स 2026 में शिरकत करने वाली है। लेकिन इससे पहले टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है।

IND vs AFG टी20 सीरीज से बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर!

IND Vs AFG 10

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमें जमीन-आसमान एक कर देगी।

हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज के हवाले से बताया कि, “वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. उन्हें और समय चाहिए होगा.”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, पाटीदार को भी मौका

इंग्लैंड दौरे पर हुए थे चोटिल

जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पाँच मुकाबलों की टी20 सीरीज के दौरान हर्षित राणा चोटिल हो गए थे। टी20 विश्व कप के वॉर्मअप मैच में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की थी। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर उन्हें दोबारा हैमस्ट्रिंग की इंजरी हो गई, जो कि अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है।

इसके चलते हर्षित राणा को अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके लिए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना भी मुश्किल हो सकता है। लेकिन अभी तक उनके टीम से बाहर होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये खिलाफी हुए फिट

हर्षित राणा के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को सब्जेक्ट टू फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। यानी इन खिलाड़ियों की उपलब्धता बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट पर निर्भर थी। खबरों की माने तो नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर फिटनेस हासिल कर चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ियों अफगानिस्तान टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी टीम में वापसी के लिए हैं।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर [सी], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

एशियाई खेलों 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, साई सुदर्शन की वापसी

Tagged:

team india IND vs AFG harshit rana Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com