आयरलैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, सूर्या-रिंकू-सिराज ड्रॉप! चौंकाने वाला नाम कप्तान

Published - 09 May 2026, 01:02 PM | Updated - 10 May 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जून में खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 26 जून को होगा तो दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। समय की कमी के कारण केवल दो मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया है।

इस सीरीज के लिए भारत (Team India) की 15 सदस्यीय टीम सामने आ चुकी है। इस सीरीज से सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज को ड्रॉप किया जा सकता है तो एक नया कप्तान चुना जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ भारत का स्क्वाड कैसा रह सकता है।

सूर्या-रिंकू-सिराज ड्रॉप!

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैच की टी20 सीरीज से कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज को ड्रॉप किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव का फॉर्म आईपीएल में चिंताजनक बना हुआ है। उन्होंने इस सीजन 10 पारियों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

यही कारण है कि चयन समिति सूर्या को ड्रॉप कर सकती है। वहीं, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज को आयरलैंड सीरीज से आराम दिया जा सकता है, ताकि वह इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तरोताजा रह सके। बता दें कि, यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

भारत (Team India) के अगले टी20 कप्तान की दौड़ में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार मौका दिया जा सकता है। संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं और उन्होंने साल 2022 में आरआर को फाइनल में पहुंचाया था।

यही वजह है कि चयन समिति संजू में भारत (Team India) के भविष्य के टी20 कप्तान को देख रही है। साथ ही संजू का फॉर्म भी बेहद कमाल का है। आईपीएल में अब तक वह दो शतक ठोक चुके हैं, जिसके चलते उनके कप्तान बनने की उम्मीदें अधिक मजबूत हो गई हैं।

इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान का नाम फाइनल, ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है पहला मौका

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ चांस मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी को धमाकेदार प्रदर्शन के चलते मौका मिल सकता है।

वैभव ने मौजूदा सीजन में एक तूफानी शतक ठोका है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मोहसिन खान को भी चांस मिल सकता है। ये दोनों ही गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया हुआ है।

Team India का संभावित स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहसिन खान, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, बिश्नोई, रिंकू, नीतीश कुमार रेड्डी।

Nicholas Pooran ने क्यों दिया धक्का और पकड़ा कॉलर? Krunal Pandya ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com