श्रीलंका व इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं ये 3 खिलाड़ी, लेकिन मिल सकता है टी20 विश्व कप में मौका

Published - 02 Jul 2021, 05:43 PM

team india

मौजूदा समय में भारत की दो टीमें अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। एक ओर विराट कोहली की कप्तानी वाली Team India इंग्लैंड दौरे पर है, तो वहीं दूसरी ओर शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम श्रीलंका दौरे पर है। इन दोनों ही दौरों पर खेल रहे खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर T20 विश्व कप वाली टीम में मौका मिल सकता है।

यूएई व ओमान में टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाने वाला है। अब भारतीय टीम की बात करें, तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो ना तो इंग्लैंड दौरे वाली टीम का हिस्सा हैं और ना ही श्रीलंका दौरे वाली टीम का। लेकिन फिर भी उन्हें T20 विश्व कप की टीम में शामिल किया जा सकता है।

तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस वक्त अंतरराष्ट्रीय टीमों का हिस्सा नहीं हैं, मगर खेल सकते हैं T20 विश्व कप।

Team India का हिस्सा ना होते हुए भी खिलाड़ी खेल सकते हैं T20 विश्व कप

1- शिवम दूबे

team india

भारतीय क्रिकेट टीम के पास हार्दिक पांड्या के रूप में मौजूदा समय में एकमात्र तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है और हार्दिक भी पिछले कुछ वक्त से टीम में ऑलराउंडर की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं, क्योंकि गेंद के साथ वह एक्शन में नहीं हैं। अब यदि श्रीलंका दौरे पर भी हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं, तो टीम मैनेजमेंट आगामी T20 विश्व कप के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं।

दुबे के पास पॉवर हिटिंग क्षमता है और गेंद के साथ भी वह विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा कर सकते हैं। आंकड़ों की बात करें, तो अब तक मुंबईकर ऑलराउंडर ने 13 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट लिए हैं और 105 रन बनाए हैं।

यकीनन ये आंकड़े प्रभावी नहीं दिख रहे हैं, मगर मौजूदा समय में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या के बाद दुबे एकमात्र विकल्प मौजूद हैं। इसलिए उन्हें मेगा इवेंट की टीम में शामिल किया जा सकता है।

2- राहुल तेवतिया

Team India

स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं, जो इस वक्त किसी भी दौरे पर नहीं हैं, लेकिन उन्हें T20 विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है। दरअसल, तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस संबंधी कारणों के चलते उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।

इसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए भी तेवतिया को नहीं चुना गया, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि वह T20 विश्व कप की रडार से बाहर हैं। मगर तेवतिया एक स्पिन गेंदबाजी विकल्प देने के साथ टीम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए उन्हें T20 विश्व कप की टीम में आखिर मूमेंट पर शामिल किया जा सकता है।

तेवतिया को भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौके नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने IPL में बल्ले से सभी को चौकाया है। इस सीजन के शुरुआती 7 मैचों में खिलाड़ी ने 2 विकेट लिए थे और 86 रन बनाए थे। मगर पिछले सीजन उन्होंने पंजाब के खिलाफ शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर काबिलियत साबित की थी।

3- रवि बिश्नोई

Team India

युवा स्पिनर रवि बिश्नोई भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्हें T20 विश्व कप टीम में मौका मिल सकता है, जबकि वह अभी ना तो इंग्लैंड दौरे का हिस्सा हैं और ना ही श्रीलंका दौरे का। तो अब सवाल उठता है कि आखिर बिश्नोई को क्यों मौका मिल सकता है?

दरअसल, T20 विश्व कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा और पिछले साल जब आईपीएल 2020 यूएई में खेला गया था, तब बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 31.33 के औसत व 7.37 की इकोनॉमी के साथ 12 विकेट चटकाए थे। जो वाकई अच्छा था। तो अब यदि टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

Tagged:

टीम इंडिया इंग्लैंड बनाम भारत रवि बिश्नोई श्रीलंका बनाम भारत
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com