सूर्यकुमार यादव vs एबी डिविलियर्स: कौन टी20 का बेस्ट 360 बल्लेबाज? ये STATS देख आपको भी लग जायेगा पता

Published - 26 Feb 2026, 08:42 PM | Updated - 26 Feb 2026, 08:50 PM

Suryakumar Yadav

क्रिकेट में 360 डिग्री नाम इन दो खिलाड़ीयों से प्रसिद्ध है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स और भारत के टी20 स्टार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)। डिविलियर्स ने इस कला की शुरुआत की थी, लेकिन सूर्या ने इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। दोनों ही बल्लेबाजों के पास मैदान के किसी भी कोने में गेंद भेजने की क्षमता है। आज हम आंकड़ों और खेलने की शैली के आधार पर यह समझने की कोशिश करेंगे कि टी20 क्रिकेट के असली राजा आखिर कौन हैं।

Suryakumar Yadav और डिविलियर्स का टी20 आंकड़ा

AB De Villiers

अगर हम टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। सूर्या ने अब तक 70 से अधिक टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 40 के करीब और स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर का है।

सूर्या के नाम टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक भी दर्ज हैं, जो किसी भी मध्यक्रम बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1672 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 26.12 और स्ट्राइक रेट 135.16 रहा है।

हालांकि, डिविलियर्स के आईपीएल आंकड़े बेहद शानदार हैं, लेकिन जब बात देश के लिए खेलने और टी20 फॉर्मेट में दबदबा बनाने की आती है, तो सूर्या का स्ट्राइक रेट उन्हें दुनिया के बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर रखती है।

टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हार के बाद बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, कप्तान बर्खास्त!

Suryakumar Yadav बनाम डिविलियर्स किसकी कलाई में दम

एबी डिविलियर्स को मिस्टर 360 इसलिए कहा जाता था क्योंकि वे विकेट के पीछे लैप शॉट और रिवर्स स्वीप खेलने में माहिर थे। उनकी ताकत उनकी आंखों और हाथ के बीच का अद्भुत तालमेल था।

डिविलियर्स अक्सर यॉर्कर गेंदों को भी बाउंड्री के बाहर भेजने की क्षमता रखते थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस कला को और अधिक मजबू किया है। सूर्या के पास 'सुपला शॉट है, जिसे वे विकेटकीपर के सिर के ऊपर से मारते हैं।

उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे तेज गेंदबाजों की 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए कलाई के सहारे गेंद को फाइन लेग या डीप पॉइंट की तरफ मोड़ देते हैं। सूर्या की बल्लेबाजी में रिस्क फैक्टर अधिक होता है, फिर भी वे अविश्वसनीय रूप से सफल रहते हैं। डिविलियर्स जहां पावर हिटिंग पर भी भरोसा करते थे, वहीं सूर्या पूरी तरह से प्लेसमेंट और टाइमिंग के दम पर रन बटोरते हैं।

मैच विनर के रूप में कौन है ज्यादा प्रभावी?

टी20 क्रिकेट में प्रभाव, आंकड़ों से ज्यादा मायने रखता है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वर्तमान में आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर लंबे समय तक काबिज रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में आकर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं।

सूर्या की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाने का माद्दा रखते हैं, जिससे विपक्षी गेंदबाज मानसिक दबाव में आ जाते हैं। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए आईपीएल में कई असंभव मैच जिताए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका रिकॉर्ड सूर्या जैसा प्रभावशाली नहीं रहा।

सूर्या ने विश्व कप जैसे बड़े मंचों पर भी अपनी उपयोगिता साबित की है। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि डिविलियर्स ने ही सूर्या जैसे बल्लेबाजों के लिए रास्ता बनाया था।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, मात्र इतने रन का स्कोर बनाकर चलते बने पवेलियन

Tagged:

team india Suryakumar Yadav AB de Villiers T20 Cricket
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पैट कमिंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com