मुंबई टी20 लीग से फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, खेली बड़ी पारी

Published - 09 Jun 2026, 10:50 AM | Updated - 09 Jun 2026, 11:42 AM

Suryakumar Yadav 1

पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. भारत को टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसा टूर्नामेंट जिताने वाले इस खिलाड़ी को भारतीय टीम प्रबंधन ने अचानक टीम से बाहर कर सबको हैरान कर दिया है.

जहां एक ओर स्काई को टीम में नजरअंदाज करने का लेकर बहस छिड़ी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मुंबई टी20 लीग में बैक टू बैक धुआंधार प्रर्दशन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले दो मुकाबलों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते नजर आए हैं.

मुंबई टी20 लीग से फॉर्म में लौटे Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

भारतीय बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव का इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्रर्दशन काफी निराशाजनक रहा था. पूरे सीजन वह बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए थे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. स्काई के लगातार फ्लॉप शो से भारतीय टीम प्रबंधन भी खासा निराश नजर आई, जिसके चलते उन्होंने सूर्यकुमार यादव का आगामी सीरीज से बाहर करने का कदम उठाया है. इस बीच अब उन्होंने मुंबई टी20 लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.

लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद मुश्किल में पड़े बेन स्टोक्स, खतरे में कप्तानी, एटकिंसन का भी नाम आया सामने

200 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

आईपीएल 2026 के सामापन के बाद मुंबई में टी20 मुंबई लीग का आगाज हो चुका है, जिसमें अब तक कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रर्दशन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है. इस बीच सूर्याकुमार यादव ने ट्रायम्फ नाइट्स की ओर से दमदार बल्लेबाजी कर अपना रौद्र रुप दिखाया है.

6 जून को खेले गए मैच में उनके बल्ले से 24 गेंदों में 48 रन निकले, जबकि 8 जून को मराठा रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 72 रन जड़ दिए. इस दौरान वह 13 चौकें और एक छक्का लगा सके.

Suryakumar Yadav को गंवानी पड़ी अपनी जगह

गौरतलब यह है कि हाल ही में बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसमें सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को जगह नहीं दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें खराब फॉर्म और उम्र की वजह से टीम से ड्रॉप किया गया है.

दरअसल, जब से उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई, तब से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए 45 मुकाबले खेले, जिसमें वह 25.88 की औसत से 932 रन बना पाए.

अगर IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या हुए ट्रेड, कप्तानी के लिए ये 2 खिलाड़ी होंगे सबसे बड़े दावेदार

Tagged:

team india Suryakumar Yadav mumbai t20 league
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com