टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सूर्या-गौतम ने ईशान किशन की जगह की फिक्स, इस नंबर में आ सकते हैं खेलते नजर

Published - 22 Jan 2026, 09:56 AM | Updated - 22 Jan 2026, 09:58 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने टीम के संयोजन को लेकर कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव ईशान किशन की वापसी को लेकर देखा जा रहा है। लगभग डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन को लेकर मैनेजमेंट ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत उनकी बल्लेबाजी का क्रम अब पूरी तरह बदलता नजर आने वाला है।

T20 World Cup 2026 में इस स्थान पर खेलेंगे इशान किशन

ताजा जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि ईशान किशन अब टीम इंडिया के लिए नंबर तीन की मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के मद्देनजर यह एक रणनीतिक बदलाव है।

दरअसल, नंबर-3 पर नियमित रूप से खेलने वाले तिलक वर्मा पेट की सर्जरी के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं। ऐसे में गौतम गंभीर और सूर्या ने बाएं हाथ के तालमेल को बनाए रखने के लिए ईशान किशन को इस स्लॉट के लिए चुना है। कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईशान हमारी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और वे घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर आ रहे हैं।

चूंकि तिलक उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए ईशान नंबर तीन पर हमारे सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यह फैसला दिखाता है कि मैनेजमेंट ईशान को केवल बैकअप के रूप में नहीं, बल्कि मुख्य खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है।

इशान किशन का हालिया प्रदर्शन

हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा से ही शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के पक्षधर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के लिए ईशान किशन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

ईशान ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसने उन्हें शुभमन गिल की जगह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल करने के लिए मजबूर किया। गंभीर का मानना है कि ईशान किशन नंबर तीन पर आकर पावरप्ले का फायदा उठा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल भी सकते हैं।

यह स्थान पहले विराट कोहली का हुआ करता था, और अब मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ईशान उसी आक्रामकता और निरंतरता के साथ इस कमी को पूरा करेंगे।

पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिए हुआ 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को मिली टीम की कमान

T20 World Cup 2026 में किसकी किस्मत खुलेगी?

भले ही सूर्या ने ईशान किशन को नंबर तीन के लिए हरी झंडी दे दी हो, लेकिन प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करना ईशान के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम में संजू सैमसन बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम में बैकअप के तौर पर वापस बुलाया गया है।

हालांकि, सूर्या ने साफ किया है कि अय्यर को नंबर पांच के लिए देखा जा रहा है, जिससे ईशान के लिए नंबर तीन का रास्ता साफ है। लेकिन यदि ईशान शुरुआती मैचों में फेल होते हैं, तो तिलक वर्मा की वापसी के बाद उनकी जगह पर संकट मंडरा सकता है। ईशान के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सुनहरा मौका है कि वे बड़ी पारियां खेलकर कोच और कप्तान के भरोसे को जीतें और वर्ल्ड कप में अपनी जगह को परमानेंट कर लें।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, सलमान आगा बने कप्तान, तो स्टार खिलाड़ी का कटा पत्ता

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com