सुनील गावस्कर ने दिया टीम इंडिया को जीत का तगड़ा गुरुमंत्र, बोले 'ऐसा कर लो, सेमीफाइनल में जीत पक्की....'

Published - 03 Mar 2026, 03:04 PM | Updated - 03 Mar 2026, 04:35 PM

Team India
Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने आखिरी चरण में हैं. 8 मार्च को दुनिया को अपनी चैंपियन टीम मिल जाएगी. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जबकि दूसरा भारत और इंग्लैंड के बीच बीच होगा. इस महामुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. उनके अनुसार अगर भारतीय टीम (Team India) ऐसा करती है तो सेमीफाइनल में जीत पक्की है.

सुनील गावस्कर ने Team India को दिया जीत का मंत्र

Team India

गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत (Team India) के T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले सुनील गावस्कर ने कहा कि, अगर भारतीय कप्तान सूर्या जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में दो ओवर फेंकने देते हैं तो जीत पक्की है. बुमराह इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को जल्दी टारगेट करें ताकि वह ज्यादा बड़ा स्कोर ना बना सकें. दरअसल, गावस्कर ने हाल ही में CHAMPS फाउंडेशन के बारे में जागरूकता के लिए DP वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट में हिस्सा लिया था.

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर फेंकने चाहिए. अगर वह नई बॉल से इंग्लैंड के तीन अहम विकेट जोस बटलर, फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक को आउट कर देता है तो उनकी कमर टूट जाएगी.

गावस्कर ने आगे कहा, "जसप्रीत बुमराह के बारे में यह खास बात है कि वह अपने गेम में बदलाव करते रहते हैं. जब उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी, तब वह ज्यादातर दाए हाथ के बॉलर थे. वह मैदान पर बल्लेबाजों के लिए इनस्विंग गेंबाज थे. लेकिन 2018 नें उन्होंने साबित कर दिया कि वह बाएं हाथ से स्लो बाउंसर और स्लो यॉर्कर भी कर सकते हैं. वह अपने खेल में कुछ ना कुछ नया जोड़ते रहते हैं."

गावस्कर ने बुमराह को बताया तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी

गावस्कर का मानना है कि बुमराह वो गेंदबाज हैं जिन्हें बल्लेबाजों के लिए पढ़ पाना मुश्किल हैं. उन्होंने आगे कहा कि, ज्यादातर बॉलर अपने स्टाइल से इशारा देते हैं. जैसे कंधे उचकाना, अपनी शर्ट को झटकना . जिससे क्रीज पर खड़े बैटर को मालूम हो जाता है आगे क्या होने वाला है. लेकिन बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जो कि अपने अंदाज से कुछ पता नहीं लगने देते हैं.

उनके ना रनअप में बदलाव है ना ही एक्शन में. वह क्रीज पर वाइड जाते हैं, जिससे लगता है गेंद अंदर आएगी. लेकिन वह दूर चली जाती है. इसलिए जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के जबदस्त खिलाड़ी हैं.

Team India के लिए जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

32 साल के जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 9 विकेट लिए हैं. बेशक से नंबर कम है, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम इंडिया की ताकत को दोगुनी बना देती है. उन्होंने पावरप्ले और बीच के ओवरों में भारत के लिए जरुरी विकेट चटकाए हैं. अब तक बुमराह ने 93 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 6.53 की इकोनॉमी से 116 विकेट चटकाए हैं.

SA vs NZ Match Prediction in Hindi, 1st Semi-Final: ईडन गार्डन में कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

team india jasprit bumrah sunil gavaskar T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

93 टी20 मैच

9 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com