SHAN MASOOD ने पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी से दिया इस्तीफा! अब ये खिलाड़ी बनेगा पाकिस्तान का नया कैप्टन

Published - 20 May 2026, 07:51 PM | Updated - 20 May 2026, 08:06 PM

SHAN MASOOD

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसुद (Shan Masood) ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो न्यूज ने दावा किया है कि शान मसूद (Shan Masood) अब पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। लगातार खराब प्रदर्शन और टीम के गिरते स्तर के बाद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। अब उनकी जगह पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान एक नए खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है।

Shan Masood ने क्यों छोड़ी पाकिस्तान की कप्तानी?

SHAN MASOOD

शान मसुद (Shan Masood) को जब पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, तब फैंस को उम्मीद थी कि टीम नया इतिहास रचेगी। लेकिन उनके कप्तान बनते ही पाकिस्तान का प्रदर्शन और खराब होता चला गया।

घरेलू मैदान पर मिली शर्मनाक हार और विदेशों में टीम के खराब खेल के कारण उन पर कप्तानी का भारी दबाव था। क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि शान मसूद की कप्तानी में टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही है।

आखिरकार, लगातार मिल रही आलोचनाओं और बोर्ड के दबाव के बाद उन्होंने खुद ही कप्तानी से हटने का मन बना लिया। उनके इस फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर खलबली मचा दी है।

Mohammad Amir की अचानक चमकी किस्मत, हुआ ऐसा अजूबा, अब भारत में आकर खेलेंगे IPL

सलमान अली आगा बन सकते हैं टेस्ट कप्तान!

शान मसूद के (Shan Masood) इस्तीफे की खबर के साथ ही नए कप्तान के नाम का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) स्टार ऑलराउंडर सलमान अली आगा को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाने की तैयारी में है।

सलमान अली आगा पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में न सिर्फ बल्ले से शानदार रन बनाए हैं,

बल्कि अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट भी चटकाए हैं। उनके इसी बेहतरीन और निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है।

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी 78 रन से रौंदा, 2-0 से किया क्लीन स्वीप

पाकिस्तान का भविष्य कैसा होगा?

सलमान अली आगा के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालना कांटों भरे ताज जैसा होगा। पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

टीम के सीनियर खिलाड़ियों का फॉर्म में न होना और खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी सबसे बड़ी समस्या है। नए कप्तान के सामने सबसे पहली चुनौती टीम में फिर से जीत का भरोसा जगाना और खिलाड़ियों को एकजुट करना होगा।

क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट का खोया हुआ सम्मान वापस लौट पाएगा। अब देखना होगा कि पीसीबी इस बदलाव का आधिकारिक ऐलान कब करता है।

Tagged:

Pakistan Cricket Board Shan Masood Salman Ali Agha
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

विराट कोहली

पांच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com