BAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी 78 रन से रौंदा, 2-0 से किया क्लीन स्वीप

Published - 20 May 2026, 03:36 PM | Updated - 20 May 2026, 04:07 PM

BAN vs PAK

BAN vs PAK: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान (BAN vs PAK) को अपने घर पर पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच दिया है. प्लेयर ऑफ द मैच बने लिटन दास. जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे मुशफ़िकुर रहीम.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 437 रनों का लक्ष्य दिया था. वहीं, जवाबी पारी खेलने उतरी पाकिस्तान 358 रन पर ऑलआउट हो गई. इससे पहले भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उनके घर में ही दो बार हराया था.

BAN vs PAK: पहली पारी में लड़खड़ाई बांग्लादेश, फिर लिटन दास ने संभाला

BAN Vs PAK

सीरीज की शुरूआत में बांग्लादेश की टीम शुरूआत में लड़खड़ा गई थी. लेकिन फिर लिटन दास ने मोर्चा संभाला और159 गेंदों का सामना करते हुए 126 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस इनिंग ने बांग्लादेश को सिर्फ संभाला ही नहीं, बल्कि टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

लिटन दास के बलबूते बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए, जिसके जवाब पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से कप्तान शान मसूद ने 21 रन बनाए. बाबर आजम ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. सलमान आगा ने 21, मोहम्मद रिजवान ने 13, हसन अली ने 18, साजिद खान ने 38 रन बनाए. जिसके सहारे पाकिस्तान सिर्फ 232 रन ही बना सकी.

बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सीरीज जीत से Team India को WTC में बंपर फायदा, अब ये दोनों टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रनों का टागरेट

दूसरी पारी में बांग्लादेश की तरफ से खेलने मैदान में उतरे महमूदुल हसन जॉय ने 52 रनों की फिफ्टी जड़ी. मुशफिकुर रहीम ने 137 रन, लिटन दास के 69 रन बनाए. इन खिलाड़ियों की मदद से बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 437 रन का टारगेट रखा.

वहीं, जवाबी में खेलने उतरी पाकिस्तान (BAN vs PAK) की टीम टागरेट हासिल करने में विफल रही. कप्तान शान मसूद ने 71 रन बनाए. बाबर आजम ने भी 47 रनों का योगदान दिया. वहीं, सलमान आगा ने 71 रन कूटे.

BAN vs PAK: ताइजुल इस्लाम ने 6 विकेट लेकर पाक की तोड़ी कमर

मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली. लेकिन बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को सिर्फ 358 रनों पर ही ढेर कर दिया.

नाहिद राणा ने भी दो विकेट हासिल किए. जबकि, शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन के खाते में 1-1 विकेट आया. इस तरह बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हार थमा दी.

Tagged:

Mohammad Rizwan bangladesh team ban vs pak
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com