'मैंने इस वजह से...' Virat Kohli ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ी साल 2022 में भारत की टेस्ट कप्तानी
Published - 20 May 2026, 02:05 PM | Updated - 20 May 2026, 02:24 PM
Table of Contents
Virat Kohli: विराट कोहली ने टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कप्तानी की थी. लेकिन एक समय पर उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. कोहली ने पहले T20I की कप्तानी को अलविदा कहा. फिर उन्हें वनडे से भी हटा दिया गया. उनकी जगह रोहित शर्मा को भारत का नया कप्तान नियुक्त किया गया.
इसके बाद साल 2022 की शुरुआत में किंग कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट की कप्तानी को भी छोड़ दिया. अब सालों बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत की टेस्ट कैप्टेंसी क्यों छोड़ी थी.
Virat Kohli ने क्यों छोड़ी टेस्ट कप्तानी?

आरसीबी इनोवेशन लैब के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया की कप्तानी के साथ उनके निजी प्रदर्शन का बोझ भारी होता जा रहा था. वह धीरे-धीरे भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ रहे थे. क्योंकि टीम का प्रमुख बल्लेबाज होने के साथ ही उनपर कैप्टेंसी की डबल जिम्मेदारी थी. जिस कारण वह खुद को थका हुआ महसूस करने लगे थे.
कोहली ने कहा कि, वह अपने नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते थे, वह इस जुनून में इतना डूब गए कि वह दिमागी तौर से चीजों को समझने में विफल हो गए. उन्हें महसूस ही नहीं हुआ कि उनपर अतिरिक्त बोझ आ रहा था.
एक वक्त ऐसा आया कि कोहली की ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो गई थी. वह अंदर से थका हुआ मसहसूस करने लगे थे. जिस कारण उन्होंने आखिर में टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया.
दोहरे दबाव से हुए परेशान
कोहली ने आगे बताया कि कप्तान होने के साथ रन बनाने की उनपर दोहरी जिम्मेदारी थी. अगर टीम जीतती और वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, तो भी अलोचना होती थी. वहीं, वह अच्छा खेलते और टीम हार जाती तो भी उनपर ही सवाल खड़े होते थे.
कोहली का कहना है, इसी कारण वह परेशान हो गए थे. दोहरे दबाव के कारण संतुलन बनाना काफी मुश्किल हो गया था. धीऱे-धीरे वह थकने लगे थे. उनके लिए दोनों चीजें संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया था.
अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी क्यों? इस वजह से नहीं मिला मौका, अब सामने आई वजह
Virat Kohli का इन दो दिग्गजों ने दिया साथ
कोहली ने साल 2021 और 2022 के दौर को याद करते हुए बताया कि यह समय उनके लिए सबसे मुश्किल था. लेकिन उन्होंने साल 2023 में शानदार कमबैक किया. लेकिन इन सब में उनका साथ दिया मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने, जिसके लिए वह आज भी उन दोनों के आभारी हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की वजह से उनका आत्मविश्वास फिर से लौट पाया. वह जब भी उनसे मिलते हैं धन्यवाद कहते हैं. लिहाजा, कोहली की बातों से स्पष्ट है कि आखिरकार उन्होंने क्यों टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी. भावनात्मक रूप और मानसिक तौर से वह दोहरी भूमिकाओं से परेशान हो गए थे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर