जसप्रीत बुमराह से पहले संजना गणेशन का इस मशहूर टीवी एक्टर के साथ था अफेयर, जानिए कौन है एक्स बॉयफ्रेंड
Published - 11 Mar 2021, 10:58 AM
Table of Contents
स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana ganesan ) इन दिनों लगातार चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई हैं, इसके पीछे की एक बड़ी वजह उनकी शादी की खबरें हैं. दरअसल जल्द ही एंकर और मॉडल टीम इंडिया के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. लेकिन बुमराह से पहले भी एंकर एक एक्टर के साथ अफेयर की चर्चाओं में रह चुकी हैं. कौन है वो टीवी एक्टर, जानते हैं इस खबर के जरिए..
बुमराह के अलावा एक टीवी एक्टर के साथ अफेयर में रही थीं संजना गणेशन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-09-at-11.24.41-AM-1.jpeg)
दरअसल संजना और बुमराह इसी मार्च महीने की 14 या फिर 15 तारीख को गोवा में शादी के सात फेरे ले सकते हैं. लेकिन अभी तक इस खबर पर दोनों की ही तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल बात करें जसप्रीत बुमराह की होने वाली दुल्हनिया की तो, अपने करियर के शुरूआती दौर में एक एक्टर के साथ अफेयर के चलते चर्चाओं में थीं.
संजना गणेशन स्पोर्ट्स एंकर से पहले मॉडलिंग समेत अलग-अलग फील्ड में अपने करियर की किस्मत को आजमा चुकी हैं. उन्होंने स्प्लिट्सविला के जरिए टीवी जगत में एंट्री की थी. संजना महाराष्ट्र के पुणे में 6 मई 1991 में जन्मी थीं.
मॉडलिंग में संजना गणेशन की थी खास दिलचस्पी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-9.04.11-AM.jpeg)
बिशप स्कूल से उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई की और फिर सिम्बिओसिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. एंकर के पिता गणेशन रामास्वामी एक मैनेजमेंट गुरु और लेखक हैं, जबकि उनकी मां डॉ. सुषमा गणेशन एक एडवोकेट और फिटनेस कोच हैं. उनकी छोटी बहन डेंटिस्ट है.
संजना गणेशन गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं. पढ़ाई पूरी होने के बाद साल 2013 में वो आईटी और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रही थी. लेकिन इस बीच मॉडलिंग में उनकी दिलचस्पी ज्यादा थी.
स्प्लिट्सविला में एक्टर अश्विन कौल के साथ रिलेशन में थीं संजना गणेशन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-9.04.18-AM.jpeg)
मॉडलिंग में अपने करियर को आजमाने के लिए संजना ने पुणे में आयोजित फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था. इस समय वो एक स्पोर्ट्स एंकर तो हैं ही, इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के लिए भी काम कर रही हैं. साल 2014 में उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, संजना गणेशन ने जिस रिएलटी शो में एंट्री मारी थी, उसके होस्ट एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny leone) और रणविजय सिंह (Rannvijay singh) हैं. इसी शो के दौरान ही वो टीवी एक्टर अश्विन कौल (Ashwini koul ) के साथ रिलेशनशिप में आई थीं. दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी समय तक चर्चाओं में भी बने हुए थे.
टीवी जगत के जाने-माने एक्टर हैं एक्टर हैं, संजना गणेशन के एक्स बॉयफ्रेंड
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-11-at-9.04.29-AM.jpeg)
स्प्लिट्सविला (Splitsvilla) में हिस्सा लेने के बाद संजना और अश्विनी ने दुनिया के सामने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था. लेकिन ज्यादा समय तक दोनों अपने इस रिश्ते को निभाने में कामयाब नहीं हो पाए, और साल 2015 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे. बात करें अश्विन कौल की तो टीवी पर्दे के वो माने-जाने चेहरे हैं.
अब तक कई सीरियल और शो में संजना गणेशन के एक्स बॉयफ्रेंड अश्विनी को देखा जा चुका है. साल 2016 में उन्होंने साडा हक सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. 2016-17 में अश्विनी सोनी टीवी के सीरियल कुछ रंग भरे प्यार में भी अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं.