Sandeep Sharma Biography (March 2026): संदीप शर्मा का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Sandeep Sharma

संदीप शर्मा

भारत
भारत | गेंदबाज

संदीप शर्मा का जीवन परिचय (Sandeep Sharma Biography In Hindi):

संदीप शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. वह घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. शर्मा ने दो अंडर-19 विश्व कप 2010 और 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

संदीप शर्मा का जन्म और परिवार (Sandeep Sharma Birth and Family):

Sandeep Sharma Sandeep Sharma

भारतीय क्रिकेटर संदीप शर्मा का जन्म 18 मई 1993 को पटियाला, पंजाब में हुआ था. वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता का नाम बलविंदर शर्मा और उनकी मां का नाम नैना वटी है. संदीप शर्मा के तीन भाई हैं, जिनके नाम शत्रुघ्न, रणजीत, जगदीप शर्मा है. अगस्त 2021 में, संदीप शर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ताशा सात्विक (Tasha Sathwik) से शादी की. उनकी एक बेटी भी है. हालांकि, उसका नाम ज्ञात नहीं है.

संदीप शर्मा बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Sandeep Sharma Biography and Family Details):

संदीप शर्मा का पूरा नाम संदीप शर्मा
संदीप शर्मा का उपनाम सैंडी
संदीप शर्मा का डेट ऑफ बर्थ 18 मई 1993
संदीप शर्मा का जन्म स्थान पटियाला, पंजाब, भारत
संदीप शर्मा की उम्र 32 साल
संदीप शर्मा की भूमिका दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
संदीप शर्मा का जर्सी नंबर 66
संदीप शर्मा के पिता का नाम बलविंदर शर्मा
संदीप शर्मा की माता का नाम नैना वती
संदीप शर्मा के भाई का नाम 3 भाई - शत्रुघ्न, रणजीत, जगदीप शर्मा
संदीप शर्मा की वैवाहिक स्थिति विवाहित
संदीप शर्मा की पत्नी का नाम ताशा सात्विक
संदीप शर्मा की बेटी का नाम ज्ञात नहीं

संदीप शर्मा का लुक (Sandeep Sharma Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 6 इंच
वजन 65 किलोग्राम

संदीप शर्मा की शिक्षा (Sandeep Sharma Education):

संदीप शर्मा की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पटियाला एक निजी स्कूल से प्राप्त की है. हालांकि, संदीप को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था, इसलिए उन्होंने अधिक पढ़ाई नहीं की.

संदीप शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर (Sandeep Sharma Domestic Cricket Career):

Sandeep Sharma Sandeep Sharma

संदीप शर्मा ने एक बल्लेबाज के रूप में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने कोच के कहने पर स्विंग गेंदबाजी पर ध्यान दिया. संदीप शर्मा पहली बार तब सुर्खियों में आए, जब उन्हें न्यूजीलैंड में 2010 अंडर-19 विश्व कप के लिए चुना गया. दो साल बाद, उन्हें एक बार फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला. 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. फाइनल मैच में संदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 58 रन देकर चार विकेट लिए थे, जिसमें दो मेडन ओवर भी शामिल थे.

2012 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में संदीप शर्मा 12 विकेट के साथ भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. 21 साल की उम्र में, संदीप ने एक स्विंग गेंदबाज के रूप में प्रसिद्धि हासिल कर ली थी. संदीप शर्मा ने 2011 में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था. संदीप ने अपना शानदार फॉर्म 2012 -13 में रणजी ट्रॉफी में जारी रखा, जहां उन्होंने पंजाब के लिए सबसे अधिक विकेट लिए और 9 मैचों में 42 विकेट के साथ कुल मिलाकर पांचवें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

2 अक्टूबर 2012 को संदीप शर्मा ने एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ए के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और मैच में दो विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला. विजय हजारे ट्रॉफी में उनका अच्छा फॉर्म जारी रहा और वह फिर से छह मैचों में 20.60 की औसत से 10 विकेट लेकर पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. संदीप शर्मा ने अब तक 55 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.95 के इकोनॉमी रेट से 186 विकेट अपने नाम किए हैं.

संदीप शर्मा का आईपीएल करियर (Sandeep Sharma IPL Career):

Sandeep Sharma Sandeep Sharma

2012 अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद, संदीप शर्मा को 2013 आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. 11 मई 2013 को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और तीन विकेट झटके. संदीप शर्मा ने अपने डेब्यू सीजन में सिर्फ चार मैच खेला और 8 विकेट लिए. 2014 आईपीएल की नीलामी में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 85 लाख रुपये में फिर से खरीदा था.

आईपीएल 2014 में उन्होंने 11 मैच खेले और 18 विकेट के साथ अपनी टीम के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. संदीप शर्मा ने 2015 और 2016 आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 2017 के सीजन में 4/20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ 17 विकेट लिए. हालांकि, अगले सीजन उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया. फिर संदीप शर्मा को 2018 आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था और अगले दो सीजन में उन्होंने 23 मैचों में 24 विकेट लिए.

लेकिन आईपीएल 2021 में संदीप शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 7 मैचों में तीन विकेट लिए. 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. 2022 सीजन में भी संदीप ने औसत प्रदर्शन किया. 2023 आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा के रिपेल्समेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल कर लिया. संदीप शर्मा ने 2023 आईपीएल सीजन में शानदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए पावरप्ले और डेथ ओवरों में काफी शानदार गेंदबाजी की.

2023 सीजन में, उन्होंने राजस्थान के लिए 12 मैच खेले और 8.61 के इकोनॉमी रेट से 10 विकेट लिए. वह आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले ओवरों में 55 विकेटों के साथ दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2024 में संदीप शर्मा ने 11 मैचों में 8.18 के इकोनॉमी रेट से 13 विकेट चटकाए.

संदीप शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Sandeep Sharma International Cricket Career):

Sandeep Sharma Sandeep Sharma

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को पहली बार जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नामित किया गया था. उन्होंने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. हालांकि, वह अपने पहले टी20I मैच में एक भी विकेट लेने में असफल रहे. संदीप शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और काफी महंगे साबित हुए. बाद में, उन्हें पीठ की कई चोटों और कंधे की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. कंधे की चोट के बाद उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर भी हो गया, जिसके कारण वह लगभग 18 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे. तब से संदीप शर्मा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

संदीप शर्मा का डेब्यू (Sandeep Sharma Debut):

  • टी20I - 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे में
  • प्रथम श्रेणी - 2011-12 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए
  • लिस्ट ए - 02 अक्टूबर 2012 को इंडिया ए के खिलाफ, राजकोट में
  • टी20 - 18 मार्च 2013 को दिल्ली के खिलाफ, गुड़गांव में
  • आईपीएल - 11 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, मोहाली में

संदीप शर्मा का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Sandeep Sharma Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
टी20I (T20I) 2 2 73 1 73.00 10.42 1/39
प्रथम श्रेणी (FC) 55 88 5216 186 28.04 2.95 7/25
लिस्ट -ए (List A) 77 77 3247 114 28.48 4.89 7/19
आईपीएल (IPL) 137 136 4070 146 27.87 8.03 5/18

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टी20I (T20I) 2 1 1 1* - 100.00 0 0 0 0
प्रथम श्रेणी (FC) 55 72 630 51 10.32 36.08 0 1 81 0
लिस्ट -ए (List A) 77 38 220 26* 13.75 71.42 0 0 16 2
आईपीएल (IPL) 137 28 60 9 10.00 80.00 0 0 4 0

संदीप शर्मा के रिकॉर्ड्स (Sandeep Sharma Records List):

  • संदीप शर्मा ने दो बार अंडर-19 विश्व कप - 2010 और 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
  • वह 2012 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में 12 विकेट के साथ भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • संदीप शर्मा 2012 -13 में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए सबसे अधिक विकेट लिए और 9 मैचों में 42 विकेट के साथ कुल मिलाकर पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • संदीप शर्मा आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.
  • संदीप पंजाब किंग्स के लिए 50 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं.
  • संदीप शर्मा के नाम IPL में आरसीबी के क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की खतरनाक तिकड़ी को एक ही मैच में आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज है.
  • संदीप आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले केवल चौथे खिलाड़ी हैं.

संदीप शर्मा की पत्नी (Sandeep Sharma Wife):

Sandeep Sharma's Wife Sandeep Sharma's Wife

भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की पत्नी का नाम ताशा सात्विक (Tasha Sathwik) है. संदीप और ताशा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, अगस्त 2021 में शादी के बंधन में बंध गए. बता दें कि, संदीप शर्मा की पत्नी ताशा सात्विक बेंगलुरु की रहने वाली हैं. ताशा पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और दिखने में बेहद खूबसूरत है. इसके अलावा, वह ब्लॉगिंग भी करती हैं और खुद को एंटरप्रेन्योर बताती हैं. ताशा सात्विक ने बिशप कॉटन्स स्कूल से पढ़ाई की हैं. इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ज्वैलरी डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की है. इस कपल को एक बेटी भी है. हालांकि, उसका नाम ज्ञात नहीं है.

संदीप शर्मा की नेटवर्थ (Sandeep Sharma Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर संदीप शर्मा के पास लगभग 25 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ है. वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलकर अच्छी कमाई करते हैं. उन्हें 2018 आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं. इसके अलावा, संदीप कई ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं, जिसके प्रोमोशन से भी काफी पैसे कमाते हैं. संदीप कार के शौकिन हैं, उनके पास BMW X1, Audi A4, and a Mercedes-Benz GLC जैसी कई शानदार कारें है. संदीप अपने परिवार के साथ पटियाला में एक लग्जरी घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है.

  • कुल संपत्ति - 25 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 4 करोड़ रुपये

संदीप शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sandeep Sharma):

  • भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का जन्म 18 मई 1993 को पंजाब के पटियाला में बलविंदर शर्मा और नैना वती के घर में हुआ था. उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
  • शुरुआत में उनके कोच कमलजीत सिंह उन्हें अभ्यास कराते थे. तब उन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तत्कालीन फील्डिंग कोच मुनीश बाली की नजर पड़ी और उन्होंने संदीप को प्रशिक्षित किया.
  • अपने स्कूल के दिनों में संदीप एक बल्लेबाज बनना चाहते थे.
  • संदीप शर्मा ने दो अंडर-19 विश्व कप - 2010 और 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
  • 2012 अंडर-19 विश्व कप में, संदीप 12 विकेट के साथ टूर्नामेंट के संयुक्त अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
  • 2012 अंडर-19 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद, उन्हें 2013 आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में साइन किया गया था. उन्होंने 11 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • आईपीएल 2014 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, शर्मा को 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच खेलने के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में चुना गया था.
  • उन्होंने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. हालांकि, वह अपने पहले T20I में कोई भी विकेट लेने में असफल रहे.
  • संदीप ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली को सबसे ज्यादा 7 बार आउट किया है.
  • संदीप को AB de Villiers को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता था.
  • संदीप शर्मा की पत्नी का नाम ताशा सात्विक (Tasha Sathwik) है. काफी लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, इस कपल ने अगस्त 2021 में शादी की.
  • संदीप को कुत्ते बहुत पसंद है यही वजह है की उन्होंने एक कुत्ता पाला हुआ है.

संदीप शर्मा की पिछली 10 पारियां (Sandeep Sharma last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
चंडीगढ़ बनाम विदर्भ 0* 1/16 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम यूपी - 1/76 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम जम्मू और कश्मीर 1 0/37 लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम हैदराबाद - 2/33 टी20 08 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम मध्य प्रदेश - 0/10 टी20 06 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम यूपी - 4/26 टी20 04 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम जम्मू और कश्मीर - 1/23 टी20 02 दिसंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम महाराष्ट्र - 2/18 टी20 30 नवंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम गोवा 11 2/39 टी20 28 नवंबर 2025
चंडीगढ़ बनाम बिहार - 2/48 टी20 26 नवंबर 2025

हमें आशा है कि आपको संदीप शर्मा का जीवन परिचय (Sandeep Sharma Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्टट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
2 1 1 1 1 1 100 0 0 0 0
212 46 128 144 35 13 11.63 88.88 0 0 10 0
77 38 220 308 22 26 13.75 71.42 0 0 16 2
55 72 630 1746 11 51 10.32 36.08 0 1 81 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
2 2 73 7 1 73 10.42 1/39 0
212 210 5979 777 236 25.33 7.69 5/18 1
77 77 3247 663.2 114 28.48 4.89 7/19 4
55 88 5216 1764.5 186 28.04 2.95 10/82 11
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

संदीप शर्मा खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com