उस्मान तारिक 'भट्टा' गेंदबाजी विवाद पर बोले सलमान आगा, कहा 'उसके एक्शन पर इतना बवाल क्यों....'
Published - 14 Feb 2026, 07:42 PM | Updated - 14 Feb 2026, 08:04 PM
Table of Contents
पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले ही मैदान के बाहर जुबानी जंग तेज हो चुका है। साथ ही विवादों का दौर शुरू हो चुका है। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) के गेंदबाजी एक्शन को लेकर हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए हैं जिसे क्रिकेट की भाषा में चकिंग या भट्टा फेंकना कहा जाता है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुप्पी तोड़ी है और खिलाड़ी का बचाव किया है।
सलमान अली ने Usman Tariq का किया बचाव

भारत के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) के गेंदबाजी एक्शन को लेकर हो रही आलोचनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सलमान आगा ने साफ-साफ कहा है कि जब आईसीसी ने उन्हें अनुमति दे दी है तो फिर इस पर इतना शोर क्यों मचाया जा रहा है?
सलमान के अनुसार उस्मान को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह बचपन से ही इस तरह की बातें सुनते आए हैं। कप्तान का यह बयान टीम के माहौल को शांत रखने और खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाने की एक कोशिश है। अब देखना होगा की क्या उस्मान तारिक भारत के किलाफ कल के मुकाबले में अपने एक्शन से कितना प्रभाव डाल पाते हैं।
टीम इंडिया का श्रीलंका में भव्य स्वागत, पारंपरिक डांस का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Usman Tariq को दो बार क्लियर कर चुका है ICC
कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ICC ने उस्मान तारिक का परीक्षण किया है और उन्हें दो बार क्लियर किया है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उस्मान तारिक (Usman Tariq) इन विवादों से परेशान नहीं होते हैं क्योंकि जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, लोग उनके एक्शन के बारे में बात कर रहे हैं।
वह इसके आदी हो चुके हैं। सलमान का मानना है कि उस्मान का एक्शन पूरी तरह से नियमों के दायरे में है। आपको बता दें इससे पहले उस्मान तारिक का मसला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाईलेटरल सीरीज में भी उठा था।
उस्मान तारिक के एक्शन पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
दरअसल, उस्मान तारिक (Usman Tariq) की गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी के मुड़ने को लेकर सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में काफी बहस हो रही है। आलोचकों का मानना है कि उनका एक्शन संदिग्ध है और इसे भट्टा गेंदबाजी की श्रेणी में रखा जाना चाहिए।
विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले इस तरह के विवाद अक्सर मानसिक दबाव बनाने के लिए भी उठाए जाते हैं। हालांकि कप्तान सलमान आगा ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम केवल खेल पर ध्यान दे रही है, बाहरी शोर से उन्हें कोई मतलब नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मैचों में अंपायर और मैच रेफरी उस्मान तारिक (Usman Tariq) की गेंदबाजी पर कैसी नजर रखते हैं।
अगर वह भारत के खिलाफ मैच में खेलते हैं, तो निश्चित रूप से उनके हर एक ओवर पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। फिलहाल, पाकिस्तानी खेमे ने अपने इस मिस्ट्री स्पिनर को पूरा समर्थन देकर विवादों पर लगाम लगाने की कोशिश की है।
उस्मान तारिक 'भट्टा' गेंदबाजी करते हैं या नहीं? दिग्गज सुनील गावस्कर ने जवाब देकर बताई पूरी सच्चाई
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर