उस्मान तारिक 'भट्टा' गेंदबाजी करते हैं या नहीं? दिग्गज सुनील गावस्कर ने जवाब देकर बताई पूरी सच्चाई
Published - 14 Feb 2026, 05:28 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Usman Tariq: पाकिस्तान के ऑफ स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उस्मान को रूककर गेंदबाजी करने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ उस्मान के एक्शन को जायज बता रहे हैं तो कुछ दिग्गज इसे गैरकानूनी मानकर बैन करने की मांग कर रहे हैं।
जबकि इसपर अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का बयान भी बताया है। भारत के लिटल मास्टर गावस्कर ने उस्मान की गेंदबाजी को देखकर पूरी सच्चाई बताई। चलिए आपको भी बताते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान का उस्मान तारिक (Usman Tariq) के एक्शन पर क्या कुछ कहना है।
Usman Tariq के पक्ष में दिखे गावस्कर
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर ने उस्मान तारिक के एक्शन पर अपनी राय रखी है। गावस्कर का कहना है कि
‘’उस्मान तारिक की गेंदबाजी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है और भारतीय बल्लेबाजों को भी उनसे अधिक परेशानी नहीं होने वाली है। गेंदबाज का गेंदबाज रुककर गेंद डालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, ठीक वैसे ही, जैसे बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले मूवमेंट कर सकता है।’’
"तारिक की गेंदबाजी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं"
— News24 (@news24tvchannel) February 14, 2026
◆ पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा #SunilGavaskar | Sunil Gavaskar pic.twitter.com/RN0hvfwSHD
सुनील गावस्कर के इस बयान से साफ है कि वह पाकिस्तानी गेंदबाज के पक्ष में नजर आ रहे हैं और उनके रुककर गेंदबाजी करने को आईसीसी के नियमों के अनुसार बता रहे हैं।
मुरलीधरन की तरह बॉलिंग करते हैं उस्मान तारिक!
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे एक्शन की तुलना श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से की जा रही है और इसकी मुख्य वजह उनकी कोहनी की अतिलचीली है। वहीं, उस्मान (Usman Tariq) को लेकर दिग्गजों की राय भी अलग-अलग है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी स्पिनर के एक्शन पर सवाल उठाए तो भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान के एक्शन को नियमों के अनुरूप बताया है।
वहीं, आईसीसी के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी उस्मान के एक्शन को पूरी तरह से वैध बताया। चौधरी के अनुसार, तारिक हर गेंद को एक ही तरह से रुककर डालते हैं और आईसीसी के नियम अनुसार, उनके हाथ में कोई अवैध मोड़ नहीं है। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय बल्लेबाज उस्मान (Usman Tariq) का सामना किस तरह से करते हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।
टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात
आपने बड़ा नाम बना दिया है-सलमान अली आगा
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले पत्रकार वार्ता में कहा कि
आप सभी ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) को एक बड़ा नाम बना दिया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट में वह हमारे लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। उस्मान को आईसीसी ने क्लिन चिट दे दी है, इसलिए मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है कि, हर कोई उनपर इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं। उस्मान को इन सब बातों से असर नहीं पड़ता है। वह ठीक है और उनको इस चीजों की परवाह नहीं है।
बता दें कि, उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने पाकिस्तान के लिए अभी तक 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 5.93 की इकॉनमी रेट रन खर्च किए हैं, जो कि टी20 क्रिकेट में काफी शानदार माना जाता है।
उस्मान तारिक ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आइडल, बोले 'इन्ही की वजह से बना क्रिकेटर....'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर