टीम इंडिया का श्रीलंका में भव्य स्वागत, पारंपरिक डांस का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Published - 14 Feb 2026, 05:49 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: भारतीय टीम 15 फ़रवरी को पाकिस्तान से होने वाली मुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। इस साल होने वाली टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है। टीम इंडिया (Team India) पाकिस्तान के साथ होने वाली हाइब्रिड मॉडल वेन्यू मैच खेलने श्रीलंका पहुंची जहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया का स्वागत वहां की पारंपरिक डांस से की गई। इसको देखकर भारतीय फैंस गदगद हो गए।

कोलंबो में Team India का ग्रैंड वेलकम

Team India

टीम इंडिया अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और पाकिस्तान के खिलाफ कल यानी 15 फरवरी को मैच खेलेगी। भारतीय टीम शुक्रवार देर रात दिल्ली से कोलंबो पहुंची। जैसे ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) हवाई अड्डे से बाहर निकली वहां मौजूद स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक बजाने वाले यंत्रों और डांस के साथ उनका स्वागत किया।

हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने इस स्वागत का आनंद लिया। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने अपनी चुलबुली अंदाज का परिचय देते हुए श्रीलंकाई नर्तकों के साथ कदम से कदम मिलाए। अर्शदीप का यह अंदाज बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के प्रसिद्ध गाने रहमान डकैत के स्टेप्स की याद दिला रहा था।

उनके पास खड़े अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले टीम का मूड काफी रिलैक्स और सकारात्मक है।

टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात

Team India में अभिषेक शर्मा की वापसी

टीम इंडिया (Team India) के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच मिस करने वाले अभिषेक कोलंबो एयरपोर्ट पर हंसते-मुस्कुराते नजर आए।

उनके साथ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी पूरी मस्ती में दिखे। हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड महक भी नजर आईं, जिसका वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या के लिए अभिषेक की वापसी राहत की बात है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो की स्पिन मददगार पिच पर एक आक्रामक शुरुआत की जरूरत होगी।

टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर ग्रुप ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब सारा ध्यान रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के युद्ध की तैयारी

टीम इंडिया (Team India) के लिए श्रीलंका का यह दौरा केवल एक मैच नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप की बादशाहत कायम रखने की जंग है। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला मुकाबला ग्रुप ए का मोड़ तय करेगा।

श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती हैं ऐसे में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। अर्शदीप सिंह, जिनका डांस वीडियो वायरल है गेंद के साथ भी पाकिस्तान के लिए काल साबित होते रहे हैं। उन्होंने अब तक पाक के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

हालांकि, कोलंबो में बारिश का साया भी मंडरा रहा है, लेकिन टीम का उत्साह चरम पर है। हालांकि अर्शदीप सिंह का टीम में होना संशय का विषय है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में स्पीनर्स को जगह मिलने की संभावना है।

प्यार के दिन क्रिकेट का तड़का! Valentine’s Day थीम पर जारी हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टीजर जारी

Tagged:

team india IND vs PAK Arshdeep Singh T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com