SA vs NZ: सेमीफाइनल में कोल मैककोन्ची ने तोड़ी अफ्रीका की कमर, 1 ओवर में बदल दी मैच की तस्वीर, प्रोटियाज को दिए बैक टू बैक झटके

Published - 04 Mar 2026, 08:45 PM | Updated - 05 Mar 2026, 01:05 PM

SA vs NZ

SA vs NZ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। नॉकआउट मुकाबले में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर प्रोटियाज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

उम्मीद थी कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन कीवियों के खिलाफ भी शानदार होगा। लेकिन आउट ऑफ सिलेबस आए कोल मैककोन्ची (SA vs NZ) ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ने का काम किया। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ऑफ स्पिनर मैककोन्ची के सामने साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगे।

SA vs NZ: कप्तान ने लिया साहसिक निर्णय

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला नॉकआउट मुकाबले में कप्तान मिचेल सैंटनर का एक दम सटीक बैठा। लेकिन इस मैच (SA vs NZ) में उनका एक और निर्णय सराहनीय रहा, जब उन्होंने पहला ओवर मैट हेनरी से करवाने के बाद दूसरे ओवर के लिए ऑफ स्पिनर कोल मैककोन्ची को बुलाया।

शुरुआत में ये फैसला बेवकूफी भरा लग रहा था, क्योंकि क्रीज पर उस वक्त इन फॉर्म बल्लेबाज एडन मार्करम बल्लेबाजी कर रहे थे। मैककोन्ची की पहली गेंद पर मार्करम ने सिंगल लेकर क्विंटन डी कॉक को स्ट्राइक पर ला खड़ा किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर डी कॉक ने डिफेंस किया तो तीसरी गेंद पर दनदनाता चौका जड़ दिया।

ऐसा लग रहा था कि डी कॉक इस ओवर में 15 से 20 रन बटोरना चाहते हैं, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर डी कॉक गेंद की उछाल को भांपने में विफल रहे और मिड-ऑन पर खड़े लॉकी फर्ग्यूसन को आसान कैच थमा बैठे। इस तरह प्रोटियाज (SA vs NZ) को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा।

रयान रिकेल्टन को भी किया चलता

क्विंटन डी कॉक का विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए रयान रिकेल्टन से समझदारी वाली पारी की उम्मीद थी, लेकिन अगली गेंद पर रयान भी पवेलियन लौट गए। दरअसल, मैककोन्ची ने ओवर (SA vs NZ) की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर हल्की शॉर्ट डाली थी, जिसपर स्लैश शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात फिन एलन को आसान कैच थमा दिया।

बड़े मैच में रयान खाता तक नहीं खोल सके। रयान के विकेट में खास बात ये रही कि मैककोन्ची ने ये गेंद सिर्फ 89 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी थी। जबकि इस विकेट के साथ ये ऑफ स्पिनर हैट्रिक की दहलीज पर पहुंच गया।

हैट्रिक से चूके मैककोन्ची

बैक टू बैक दो विकेट चटकाने के बाद कोल मैककोन्ची हैट्रिक पर पहुंच गए थे। लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर की एक गलती के कारण वह इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज नहीं करवा सके। दरअसल, ओवर की आखिरी गेंद खेलने आए डेवाल्ड ब्रेविस ने बॉल मैककोन्ची की गेंद पर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी निकाला लेकर बॉल चौके की ओर चला गया।

अगर यहां पर एक स्लिप मौजूद होती तो शायद मैककोन्ची शायद हैट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा सकते थे। लेकिन ऐसा संभव न हो सका। मगर इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक मैच में मैच पूरा पलटकर रख दिया।

हैरी ब्रूक vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन मध्यक्रम का बड़ा बल्लेबाज, जानें किसका औसत-स्ट्राइक रेट ज्यादा बेहतर

सेमीफाइनल में झटके दो विकेट

न्यूजीलैंड के 34 वर्षींय कोल मैककोन्ची ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में 9 रन देकर दो सफलताएं प्राप्त की और बता दिया कि ये खिलाड़ी बड़े मैच का प्लेयर है। दरअसल, इस मैच (SA vs NZ) से पहले मैककोन्ची ने टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के लिए तीन मैच खेले थे, लेकिन इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं चटा पाए थे।

लेकिन सेमीफाइनल में बैक टू बैक दो विकेट लेकर इस गेंदबाज ने प्रोटियाज की कमर तोड़ने का कार्य किया। बता दें कि, मैककोन्ची ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक केवल 15 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 7 विकेट झटके हैं। बता दें कि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 169 रन बनाए हैं।

SA vs NZ: न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा सिक्का, पहले बल्लेबाजी करेगा साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

Tagged:

SA vs NZ T20 World Cup 2026 New Zealand vs South Africa Cole McConchie
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

बांग्लादेश के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com