Ruturaj Gaikwad की चमकी किस्मत, अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में करेंगे एंट्री! कोहली को कर सकते रिप्लेस
Published - 04 Jun 2026, 01:24 PM | Updated - 04 Jun 2026, 01:26 PM
Table of Contents
Ruturaj Gaikwad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जिसके चलते ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. बीसीसीआई उन्हें अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में किसी अन्य खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बना सकती है.
हालांकि, आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का प्रदर्शन औसत रहा है. इसके बावजूद कोच गौतम गंभीर गायकवाड़ के नाम पर हामी भर सकते हैं.
इस खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे Ruturaj Gaikwad?

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. उन्हें पहले ही चुना जा चुका था. लेकिन अचानक कोहली के इंजर्ड होने की वजह से बीसीसीआई टेंशन में है कि आखिर में उनकी जगह अब किसे टीम इंडिया में शामिल करें?
अब संभावना जताई जा रही है कि अफगानिस्तान ODI सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. हालांकि, BCCI ने अधिकारिक रूप से अभी कोहली के रिप्लेमेंट की घोषणा नहीं की है.
वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 06 अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था. हालांकि, वह अपने डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, और 19 रन बनाकर आउट हो गए.
गायकवाड़ का प्रदर्शन ODI क्रिकेट में मिला जुला रहा है. लेकिन उन्होंने 3 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए 83 गेंदों में 105 रन की फिफ्टी जड़ी थी. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके-2 छक्के भी निकले.
ओवरऑल ODI करियर की बात करें तो गायकवाड़ ने भारत के लिए अभी तक टोटल 9 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 228 रन बनाए हैं. इन पारियों में उनकी एक फिफ्टी भी शामिल है.
कब वापसी करेंगे कोहली?
हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे विराट कोहली को मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर्स द्वारा करीब 2 हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है. यानी कि कोहली 20 जून क्रिकेट मैदान से बाहर रहेंगे. उसके बाद भी उनकी हेल्थ पर बीसीसीआई रिस्क नहीं लेना चाहती है.
संभावना है कि क्लियर रिपोर्ट्स आने के बाद ही विराट कोहली फिर से क्रिकेट में वापसी करेंगे. वहीं, उनके चोटिल होने पर फैंस काफी निराश है. सभी अफगानिस्तान ODI सीरीज में उनके खेलने पर काफी उत्साहित थे.
बीच मैदान पर कैमरे के सामने सिगार पीते दिखे Tim David? साथी खिलाड़ियों पर धुआं उड़ाते हुए वीडियो वायरल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर