पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग से निराश हुए रिकी पोंटिंग, कहा: "हम कभी नहीं जीत पाएंगें...."

Published - 07 May 2026, 04:11 PM | Updated - 07 May 2026, 04:15 PM

Ricky Ponting

IPL 2026 का 49वां मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए अनलकी रहा। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 33 रनों से हरा दिया।

इस हार के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटींग (Ricky Ponting) का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने टीम की खराब फील्डिंग को हार का सबसे बड़ा कारण बताया। पोंटिंग ने सीधा कहा कि अगर टीम इसी तरह कैच छोड़ती रही, तो टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक पहुंचना नामुमकिन होगा।

खराब फील्डिंग को बताया टीम के लिए वायरस

ricky ponting

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिकी पोंटिंग काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन मैचों से हम ईमानदारी से बहुत खराब फील्डिंग कर रहे हैं। मेरा मानना है कि क्रिकेट में फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पोंटिंग ने आगे एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कैच छोड़ना एक वायरस की तरह है जो एक खिलाड़ी से शुरू होकर पूरी टीम में फैल जाता है। रिकी पोंटिंग के अनुसार, जब तक इस वायरस को टीम से बाहर नहीं किया जाता, तब तक सुधार की गुंजाइश कम है।

DC vs KKR Today Match Prediction, Match 51- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

हैदराबाद के बल्लेबाजों को जीवनदान देना भारी पड़ा

इस मैच में पंजाब के फील्डर्स ने कई महत्वपूर्ण मौके गंवाए। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की थी, जिसे पंजाब के खिलाड़ी रोकने में नाकाम रहे। हेनरिक क्लासेन ने 69 रन और ईशान किशन 55 रन, जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के कैच छोड़ना पंजाब को बहुत महंगा पड़ा।

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने साफ तौर पर कहा कि अगर आप विपक्षी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को जीवनदान देंगे, तो आप मैच जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने शशांक सिंह और कूपर कोनोली द्वारा छोड़े गए कैचों का भी जिक्र किया, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

IPL 2026 के बीच पैट कमिंस की चमकी किस्मत, 113 करोड़ की मिली बम्पर डील, इस टीम ने दिया बड़ा ऑफर

आगामी मैचों के लिए Ricky Ponting ने क्या कहा?

पंजाब किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है, जिससे उनकी प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने स्पष्ट किया है कि आगामी मैचों में टीम का पूरा फोकस फील्डिंग सुधारने पर होगा। कोच ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से इस पहलू पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सुधार की कोशिश करेंगे।

अगर हम हर मैच में ऐसी ही गलतियां दोहराते रहे, तो हम कभी जीत नहीं पाएंगे। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) अब आने वाले प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ियों की फील्डिंग स्किल्स पर कड़ी नजर रखेंगे ताकि टीम दोबारा ऐसी शर्मनाक स्थिति में न फंसे।

Tagged:

Ricky Ponting SRH vs PBKS IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रिकी पोंटींग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com