भारत को है रविन्द्र जडेजा की जरूरत, टीम इंडिया से दूर कर रहे ये काम

Published - 08 Feb 2021, 05:33 PM

खिलाड़ी

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे शुरूआती 2 टेस्ट मैच मुकाबले का हिस्सा रवींद्र जडेजा भले ही नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो सुर्खियां जरूर बटोर रहे हैं. इस समय वो अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय करते हुए देखे जा रहे हैं. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल टीम इंडिया के जबरदस्त ऑलराउंडर इस समय टेस्ट मुकाबलों से बाहर हैं.

रवींद्र जडेजा घरेलू टेस्ट के 2 मैच से बाहर

रवींद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जडेजा के बल्ले से तो रन निकले ही थे, इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया था. लेकिन सिडनी में खेले गए मैच में की पहली पारी में जडेजा बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. हैरानी वाली बात तो ये थी कि, कंगारूओं के दौरे पर जडेजा दो बार चोटिल हुए थे. पहले वो टी-20 सीरीज में इंजर्ड होकर बाहर हुए थे, इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होकर आखिरी के मैच से बाहर हो गए थे.

अंगूठे में बुरी तरह से लगी चोट के बाद वो सिडनी की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके थे. यहां तक कि फिटनेस सही न होने के वजह से उन्हें घरेलू सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है. हालांकि आखिरी के 2 मुकाबलों में उन्हें टीम से जोड़ा जाएगा, या नहीं अभी इस बारे में टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

शेरों के झुंड के बीच एंजॉय करते दिखे रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा-jadeja

सीरीज के दौरान मिले आराम का जडेजा जमकर फायदा उठा रहे हैं. इसका अंदाजा आप उनकी तरफ से हाल ही में साझा किए गए वीडियो को देखकर लगा सकते हैं, जिसमें वो शेरों के साथ देखे जा रहे हैं. दरअसल जडेजा जिस गाड़ी में बैठे हैं, उसके आगे कई सारे शेर एक झुंड में रोडों पर चल रहे हैं.

रोड पर चल रहे शेरों के झुंड को रवींद्र जडेजा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है. इस वीडियो को उन्होंने खुद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा किया है, जिसे उन्होंने सबसे बेहतरीन रोड ट्रिप का नाम दिया है. वीडियो को शेयर करते हुए जडेजा ने कैप्शन में लिखा है कि, वाह! अब तक के रोड ट्रिप का सबसे बेहतरीन अनुभव.

रोड ट्रिप पर निकले रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

दरअसल यह वीडियो सासन गिर नेशनल पार्क का है. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो और कैप्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि, उन्होंने इस रोड ट्रिप पर जमकर मस्ती की है. फिलहाल उनके इस वीडियो देखकर कई फैंस तो उनसे तीसरे टेस्ट मैच में वापसी को लेकर सवाल कर रहे हैं.

Tagged:

इंग्लैंड बनाम भारत रवींद्र जडेजा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com