प्रियांश आर्य ने चुना दुनिया का सबसे महान क्रिकेटर, सचिन नहीं इस दिग्गज का लिया नाम
Published - 13 Sep 2026, 01:15 PM | Updated - 13 Sep 2026, 02:16 PM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने पिछले कुछ समय में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और खूब सुर्खियां बटोरी। इंडियन प्रीमियर लीग और दिल्ली प्रीमियर लीग जैसी टी20 लीग में उनका बल्ला जमकर गरजा है, जिसके बाद उनकी तुलना क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों से हो रही है। वहीं, हाल ही में प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने अपने आदर्श खिलाड़ी का नाम बताया है। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया है।
Priyansh Arya ने चुना दुनिया का सबसे महान क्रिकेटर

दिल्ली के उभरते हुए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम साबित कर सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में एक ओवर में लगातार छक्के जड़ने वाले इस खिलाड़ी की तुलना पिछले कुछ समय में कई स्टार खिलाड़ियों से हुई है। इस बीच उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का खुलासा कर किसी को चौंका दिया है। उन्होंने एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे महानतम खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर विराट कोहली का नाम लिया है।
इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरेट
प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने अपने फेवरेट खिलाड़ी का नाम बताते हुए कहा कि विराट कोहली उनके आदर्श हैं। उन्होंने बताया,
"विराट कोहली मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैं आरसीबी के लिए खेलना चाहता हूं। मेरी फेवरेट टीम आरसीबी है और मुझे विराट कोहली बहुत पसंद हैं। मुझे उनकी आक्रमकता अच्छी लगती है। मैं भी आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं। कोहली मेरे आदर्श हैं।"
Priyansh Arya ने किया एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा
दिल्ली के बल्ले प्रियांश आर्य ने साल 2024 में एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने का कारनामा किया था। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने एक ओवर में छह सिक्स जड़े। बाएं हाथ के स्पिनर मनन भारद्वाज के ओवर में वह अपनी इस बल्लेबाजी का जलवा बिखेर सके। इस दौरान प्रियांश आर्य ने 50 गेंदों में 120 रन की पारी खेली थी।
जडेजा-सिराज की वापसी, इस युवा को डेब्यू, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सामने आया टीम इंडिया का दल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर