6,6,6,6,6,4,4,4,4..... रणजी के मैच को टी20 समझ बैठे पृथ्वी शॉ, महज इतनी गेंदों पर दोहरा शतक ठोक मचाया हंगामा
Published - 27 Oct 2025, 03:09 PM
Table of Contents
भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक ठोक दिया है। यह दोहरा शतक न केवल शॉ ने किसी टीम के खिलाफ मारा है, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की हुंकार भर दी है।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप बी चरण का यह मुकाबला 25 अक्टूबर से महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बीच चंडीगढ़ के में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पहली पारी में कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके थे, लेकिन दूसरी पारी में शॉ का ब्लोकबस्टर शो फैंस को देखने को मिला।
Prithvi Shaw ने केवल 74 गेंदों पर ठोका था शतक
मुंबई की घरेलू टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने महाराष्ट्र टीम का दामन थाम लिया था और रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की है। दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे शॉ ने पहली गेंद से ही चंडीगढ़ के गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया था।
शॉ ने दूसरी पारी केवल 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे थे। शतक बनाने के बाद शॉ (Prithvi Shaw) और भी आक्रामक बल्लेबाजी करने लगे और देखते ही देखते केवल 141 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया।
बता दें कि, इस मैच में शॉ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 156 गेंदों पर 222 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें कुल 29 चौके और पांच छक्के शामिल थे। जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.31 का था, जो कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में काफी मुश्किल से किसी बल्लेबाज का देखने को मिलता है।
ठोक दिया सबसे तेज दोहरा शतक
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने चंडीगढ़ के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 141 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा कर लिया था, जिसके बाद वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज यह आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
THE MADNESS OF PRITHVI SHAW. 🔥
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 27, 2025
He smashed 222 runs from 156 balls including 29 fours and 5 Sixes with 142.31 strike rate for Maharashtra in this Ranji Trophy.
- What an Incredible innings by Prithvi Shaw. 🙌 pic.twitter.com/SzZ9LUSJIu
उसके पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय बल्लेबाज और हेड कोच और तन्मय अग्रवाल कर चुके हैं। रवि शास्त्री ने साल 1985 में बड़ौदा के खिलाफ मात्र 123 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया था।
जबकि तन्मय ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2024 में केवल 119 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था। हालांकि, शॉ सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर जरूर पहुंच गए हैं। बता दें कि, यह शॉ का महाराष्ट्र के लिए केवल दूसरा मुकाबला था।
क्या भारतीय टीम में होगी वापसी?
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने इस तूफानी शतक से टीम इंडिया में वापसी का दावा तो ठोक दिया है, लेकिन उन्हें अभी काफी सफर तय करना है। दरअसल, बीते कुछ साल शॉ के लिए बिल्कुल खराब रहे हैं। साल 2021 में उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया तो साल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी शॉ पर किसी ने दांव नहीं लगाया था।
इसके बाद उनकी घरेलू टीम मुंबई ने भी उनपर कई तरह के आरोप लगाए और अंत में टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि शॉ का 2.0 अवतार उन्हें भारतीय टीम में वापसी करवा पाता है या फिर वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रह जाएंगे।
6,6,4,4,4,4,4,4…. सूर्यकुमार यादव का रणजी में कोहराम, ठोक डाला दोहरा शतक, जमकर उड़ाए चौके-छक्के
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर