फिल साल्ट vs संजू सैमसन: कौन हैं टी20I का तगड़ा ओपनर, इन STATS से जानें दोनों में से कौन बेस्ट

Published - 04 Mar 2026, 04:53 PM | Updated - 04 Mar 2026, 04:55 PM

Sanju Samson

टी20 क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजों की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। अब टीमें ऐसे खिलाड़ियों को मौका देती हैं जो पहली ही गेंद से अटैक कर सकें। इस रेस में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और भारत के संजू सैमसन (Sanju Samson) दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ पैदा किया है। जहां साल्ट की बल्लेबाजी में जमीनी शॉर्ट्स ज्यादा दिखती है, वहीं सैमसन (Sanju Samson) अपनी टाइमिंग और क्लीन हिटिंग के लिए जाने जाते हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट के नए सितारे फिल सॉल्ट

इंग्लैंड के फिल साल्ट ने बहुत ही कम समय में टी20 इंटरनेशनल में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। साल्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक लगभग 59 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1700 से अधिक रन बनाए हैं। उनका सबसे मजबूत पक्ष उनका स्ट्राइक रेट है, जो 165 के करीब रहता है।

साल्ट के नाम टी20आई में 4 शतक दर्ज हैं, जो उन्हें इस फॉर्मेट का एक बेहद खतरनाक खिलाड़ी बनाते हैं। साल्ट की खासियत यह है कि वे पावरप्ले का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा भी कर चुके हैं।

मोहम्मद आमिर ने दोनों सेमीफाइनल की कर डाली भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट

भारतीय क्रिकेट के क्लीन हिटर Sanju Samson

भारतीय टीम में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हाल के समय में ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश की है। सैमसन ने अब तक करीब 60 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 1200 से ज्यादा रन निकले हैं।

हालांकि शुरुआत में सैमसन थोड़े अस्थिर नजर आए थे, लेकिन साल 2024 और 2025 में उनके प्रदर्शन में जबरदस्त उछाल आया है। सैमसन ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ बैक-टू-बैक शतक लगाकर यह साबित किया कि जब वे अपने रंग में होते हैं, तो उन्हें रोकना नामुमकिन है।

सैमसन का टी20आई में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन है और उनका स्ट्राइक रेट भी 150 के पार रहता है, जो भारतीय टॉप ऑर्डर को मजबूती देता है।

सेमीफाइनल-फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, MI का खिलाड़ी कप्तान DC का उपकप्तान

Sanju Samson और फिल सॉल्ट में कौन आगे ?

अगर हम दोनों खिलाड़ियों की तुलना करें, तो फिल साल्ट औसत और शतकों के मामले में थोड़ा आगे नजर आते हैं। साल्ट का औसत जहां 34 के आसपास है, वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) का औसत लगभग 26 का है।

साल्ट ने अधिक निरंतरता के साथ बड़े स्कोर बनाए हैं। हालांकि, तकनीकी कौशल और स्पिन के खिलाफ खेलने की क्षमता में सैमसन को साल्ट से बेहतर माना जाता है। सैमसन ने हालिया मैचों में जिस तरह से स्पिनर्स पर प्रहार किया है, वह काबिले तारीफ है।

दूसरी ओर, साल्ट तेज गेंदबाजों के खिलाफ अधिक प्रभावी दिखते हैं। साल्ट एक मैच विनर खिलाड़ी बन चुके हैं, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) अब अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में प्रवेश कर रहे हैं।

Tagged:

Sanju Samson T20 World Cup Phil Salt
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

CSK
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com