पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 31 Aug 2026, 08:38 AM | Updated - 31 Aug 2026, 10:43 AM

Team India 8

Team India: लॉर्ड्स में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटखनी देकर शानदार जीत दर्ज की. 27 अगस्त से शुरू हुए इस मैच को इंग्लिश टीम ने चौथे दिन ही खत्म कर दिया और 194 रनों से पाकिस्तान को शिकस्त दी.

इंग्लैंड की इस जीत के बाद अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव देखने को मिला है. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के नतीजे से WTC फ़ाइनल की दौड़ में अब कौन सी दो टीमें मज़बूत नज़र आ रही हैं और इसका टीम इंडिया (Team India) की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा....

पाकिस्तान की हार से Team India को हुआ नुकसान?

Team India 20

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीम काफी कमजोर नजर आई. पाक टीम की इस शिकस्त का असर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस पर पड़ा है. इंग्लैंड की जीत ने न सिर्फ़ फ़ाइनल की दौड़ को रोमांचक बना दिया है, बल्कि टीम इंडिया (Team India) की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है.

दरअसल, यह मैच अपने नाम करने के बाद इंग्लिश टीम ने फाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. ऐसे में फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में भारत के सामने अब एक और मज़बूत दावेदार है. हालांकि, अगर तालिका में नजर डालें तो फिलहाल टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड से काफी आगे है.

2027 वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर को मिल गए 4 घातक पेसर, सभी करते 150+ kmph गेंदबाजी

इंग्लैंड ने लगाई छलांग

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की यह लगातार दूसरे जीत है, जिससे उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में काफी फायदा हुआ है. उसके खाते में अब 62 अंक दर्ज हो गए हैं, जबकि जीत प्रतिशत बढ़कर 34.44% पहुंच गया है. इसी के साथ उसने एक पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर कब्जा कर लिया है. हालांकि, इंग्लिश टीम अब भी भारत से पीछे है.

टीम इंडिया (Team India) 11 में से 5 मैच जीतकर 51.52 जीत प्रतिशत की बदौलत पांचवें पायदान पर है. लेकिन इंग्लैंड की मौजूदा फॉर्म ने रेस को दिलचस्प बना दिया है. अगर जो रूट की अगुवाई वाली टीम अपने आगामी मुकाबलों में भी विनिंग स्ट्रीक जारी रखती है तो वो भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकती है. वहीं, बात की जाए पाकिस्तान की तो इस हार के बाद उसके डब्ल्यूटीसी फाइनल में जाने के सपने चकनाचूर हो गए हैं. 16.67 जीत प्रतिशत के साथ वो नौवें पायदान पर है.

टॉप में हैं ये दो टीमें

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों की बात की जाए तो 80 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम पहले पायदान की मालकिन है. जबकि दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका का कब्जा है. उसके खाते में इस समय 75 जीत प्रतिशत है. हालांकि, उसकी यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. 72.22 जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. यदि कीवी टीम अपने आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन जीत दर्ज कर लेती है तो वद शीर्ष-2 में जगह बना लेगी. फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में काफी मजबूत नजर आ रही है.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं मिलेगा इन 3 खिलाड़ियों को मौका, चयनकर्ता अगरकर रखेंगे बाहर

Tagged:

team india WTC points Table Latest update ENG vs PAK
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com