2027 वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर को मिल गए 4 घातक पेसर, सभी करते 150+ kmph गेंदबाजी

Published - 30 Aug 2026, 05:10 PM

2027 World Cup

अगले साल वनडे वर्ल्ड कप (2027 World Cup) खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। एशियाई कंडीशन से बाहर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होगी, क्योंकि पिचों से पेसर्स को मदद मिलने की संभावना है।

इसी वजह से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम इंडिया की पेस बैटरी को मजबूती देने की कोशिशों में लगे हुए हैं। टूर्नामेंट के लिए गंभीर के पास 4 ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो 150 किमी/घंटा या उससे ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

2027 World Cup में ये चार भारतीय तेज गेंदबाज आ सकते हैं नजर, सभी रफ़्तार के सौदागर

1. जसप्रीत बुमराह

2027 World Cup 1

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2027 World Cup में भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग के लीडर के रूप में नजर आ सकते हैं। बुमराह का चयन पक्का है, लेकिन काफी कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अपने अपरंपरागत एक्शन के बावजूद बुमराह की गति काफी ज्यादा है। पूरी तरह फिट होने पर बुमराह आसानी से 150 किमी/घंटा से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। वे गौतम गंभीर के लिए टूर्नामेंट में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

2. प्रसिद्ध कृष्णा

इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रसिद्ध कृष्णा का है। यह तेज गेंदबाज अपने लंबे कद से अतिरिक्त उछाल प्राप्त करने के साथ-साथ तेज गति से गेंदबाजी करता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रसिद्ध कई बार 150 किमी/घंटा का मार्क पार कर चुके हैं। 2027 World Cup के लिए प्रसिद्ध भी काफी अहम माने जा रहे हैं। इसी वजह से उन्हें गौतम गंभीर वनडे टीम में मौके भी दे रहे हैं।

3. गुरनूर बरार

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी गति के मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कुछ ही महीनों में टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। उनके पास बड़े हिट लगाने की क्षमता भी है। यही कारण है कि 2027 World Cup के लिए गंभीर की योजनाओं में गुरनूर भी शामिल नजर आ रहे हैं।

4. हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन उन्हें 2027 World Cup के लिए काफी अहम माना जा रहा है। हर्षित के पास भी तेज गति से गेंदबाजी करने की काबिलियत है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 किमी/घंटा से अधिक की गति से गेंदबाजी कर चुके हैं। उनके पास बल्लेबाजी से भी योगदान देने की काबिलियत है, जो बैटिंग डेप्थ को बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी वजह से हर्षित को गंभीर द्वारा लगातार बैक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-जसप्रीत बुमराह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस तारीख से खेलेंगे दोनों दिग्गज

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com