भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, आगा, बाबर....
Published - 13 Feb 2026, 04:44 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Pakistan: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही इस मैच के लिए अपनी कमर कस चुकी है। जबकि भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की संभावित प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैदान पर सैम, फरहान, बाबर आजम समेत इन 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
ये होगा Pakistan का शीर्ष क्रम
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम के कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइकल हेसन उसी अंतिम एकादश के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसके साथ उन्होंने नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका पटखनी दी थी।
ऐसे में पाकिस्तान (Pakistan) की पारी की शुरुआत साहिबदाजा फरहान और साइम अयूब कर सकते हैं। बता दें कि, साहिबजादा का प्रदर्शन एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ काफी शानदार रहा था, जिसके बाद उनको इस मैच में पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड माना जा रहा है।
वहीं, साइम अयूब ने भी विश्व कप 2026 में बल्ले से कुछ छोटी, लेकिन अच्छी पारियां खेली हैं। जबकि नंबर तीन पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का आना फिक्स माना जा रहा है। सलमान कंफर्म कर चुके हैं कि वह इस टूर्नामेंट में नंबर तीन पर बैटिंग करने वाले हैं।
मिडिल ऑर्डर में इनपर होगी जिम्मेदारी
पाकिस्तान के मजबूत शीर्ष क्रम के बाद मिडिल ऑर्डर में पूर्व कप्तान बाबर आजम नंबर चार पर बैटिंग के लिए आएंगे। बता दें कि, पिछले मैच में बाबर ने यूएसए के खिलाफ 32 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। जबकि नंबर पांच पर मोहम्मद नवाज को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जो कि पाकिस्तान (Pakistan) की रणनीति का हिस्सा होगा।
भारत के खिलाफ नंबर छह पर बैटिंग के लिए शादाब खान के आने की उम्मीद है, जिन्होंने यूएसए के खिलाफ 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रन बनाए थे तो फहीम अशरफ नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। बता दें कि, पाकिस्तान टीम प्रबंधन चाहेगा कि भारत की ताकतवर गेंदबाजी के सामने उनके पास नंबर आठ तक बल्लेबाजी का ऑप्शन हो और उनके अनुसार मैन इन ग्रीन का ये बल्लेबाजी क्रम एक दम सटीक बैठता है।
कैसे करेंगे आप लोग उस्मान तारिक का सामना? ईशान किशन ने सटीक जवाब देकर मुंह करवाया बंद
निचले क्रम में होंगे ये तीन खिलाड़ी
पाकिस्तान किसी भी कीमत में भारत के खिलाफ नंबर आठ तक बल्लेबाजी रखना चाहेगा तो नंबर 9 पर शाहीन शाह अफरीदी को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जो कि बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। बता दें कि शाहीन का टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 126.40 का है, जो कि बाबर आजम के करीब है।
इसके अलावा अबरार अहमद और उस्मान तारिक नंबर 10 और 11 पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जा सकते हैं। यानी भारत के खिलाफ पाकिस्तान (Pakistan) का बल्लेबाजी क्रम कुछ इस प्रकार का रहने की उम्मीद है।
वहीं, इस मैच में सभी की नजरें गेंदबाजी में उस्मान तारिक के ऊपर होगी, जो कि पहली बार भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। जबकि अबरार अहमद भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशानियों में डाल सकते हैं।
Pakistan की संभावित प्लेइंग इलेवन बनाम भारत
साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर