पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान का नाम हुआ फाइनल, बाबर-रिजवान नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

Published - 23 May 2026, 02:10 AM | Updated - 23 May 2026, 01:07 PM

PAKISTAN

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपने के लिए एक नया नाम फाइनल कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर सलमान अली आगा को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया जा रहा है। लंबे समय से कप्तानी की रेस में चल रहे बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को छोड़कर बोर्ड ने आगा पर भरोसा जताया है।

सलमान अली आगा संभालेंगे Pakistan की कप्तानी

SALMAN ALI AGHA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछला कुछ समय टेस्ट फॉर्मेट में बेहद निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड अब टेस्ट टीम को एक नई दिशा में ले जाना चाहता है। यही वजह है कि बोर्ड ने शान मसूद को कप्तानी से हटाने और उनकी जगह सलमान अली आगा को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया है।

सलमान अली आगा पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में निचले मध्य क्रम में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। वह न केवल बल्ले से बल्कि अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को मजबूती देते हैं। बोर्ड का मानना है कि आगा के पास खेल की अच्छी समझ है और वह मैदान पर शांत रहकर फैसले ले सकते हैं।

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, तो रनर-अप से लेकर 10वें नंबर की टीम भी होगी मालामाल, जानें किसकों मिलेंगे कितने करोड़

बाबर और रिजवान को क्यों नहीं मिली जिम्मेदारी?

जब भी पाकिस्तान (Pakistan) टीम में कप्तानी बदलने की बात आती है, तो सबसे पहले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम सामने आता है। हालांकि, इस बार पीसीबी ने एक अलग रणनीति अपनाई है।

बाबर आजम पहले ही कप्तानी के दबाव का सामना कर चुके हैं और बोर्ड चाहता है कि वह बिना किसी अतिरिक्त दबाव के सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें।

दूसरी ओर, मोहम्मद रिजवान तीनों फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन पर वर्कलोड का काफी दबाव है। इसके अलावा, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही टीम में

आगा को टी20 फॉर्मेट में कप्तानी और वनडे में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में बोर्ड लाल गेंद के क्रिकेट में भी एक बिल्कुल नया नेतृत्व तैयार करना चाहता है, जो लंबे समय तक टीम को आगे ले जा सके।

AFG मैचों से बाहर रहे Vaibhav Sooryavanshi अब इस सीरीज में करेंगे डेब्यू! चयनकर्ता मौका देने को तैयार

सलमान अली आगा के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

टेस्ट टीम का कप्तान बनते ही सलमान अली आगा के सामने कठिन रास्ते होंगे। पाकिस्तान (Pakistan) की टेस्ट टीम पिछले कुछ समय से लगातार संघर्ष कर रही है, खासकर घरेलू मैदानों पर टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

नए कप्तान के रूप में आगा का सबसे पहला काम टीम के भीतर हार के सिलसिले को तोड़ना और खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास जगाना होगा। पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी को दूर करना होगा।

पाकिस्तान को अपने घर में फिर से एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित करना होगा इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान की स्थिति को सुधारना होगा।

क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान (Pakistan) की टेस्ट टीम एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पुराना दबदबा हासिल करने में कामयाब होगी। अब देखना होगा कि बोर्ड इस फैसले का आधिकारिक ऐलान कब करता है।

Tagged:

Pakistan Cricket Board Salman Ali Agha PAKISTAN TEST TEAM
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2 साल

चार साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com