PAK-W vs ZIM-W 1st T20I Preview: जानें पहले T20I की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 10 May 2026, 03:44 PM | Updated - 11 May 2026, 05:38 PM

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I
PAK-W vs ZIM-W 1st T20I 2026

पाकिस्तान वुमेन और जिम्बाब्वे वुमेन के बीच वनडे सीरीज के बाद अब T20 सीरीज का आगाज 12 मई से कराची में होगा। पाकिस्तान वुमेन ने एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे वुमेन को 3-0 से हराया है। तीसरे वनडे में पाकिस्तान वुमेन ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में गुल फिरोजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरा शतक लगाया है। अब टीम उसी लय को T20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी।

पाकिस्तान वुमेन ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। वही जिम्बाब्वे वुमेन न्यूजीलैंड वुमेन के खिलाफ 3-0 से T20 श्रृंखला हारकर आ रही है। यह दोनों टीमें लगभग 13 साल बाद T20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2013 में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान वुमेन 72 रन से विजेता रही थी। दोनों टीमें इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। फातिमा सना इस श्रृंखला में भी पाकिस्तान वुमेन टीम का नेतृत्व करती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: R Ashwin ने Vaibhav Suryavanshi के टेस्ट डेब्यू की उठाई मांग, BCCI को इसका बंपर फायदा भी बताया

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I मैच डीटेल्स

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

कराची मौसम अपडेट:

कराची में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 46% रहने की संभावना है।

नेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

PAK-W vs ZIM-W पहला T20 नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 8 मैच (Women’s T20) खेले जा चुके हैं, जिनमें पिच संतुलित नजर आई है।

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I नेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्टेटस

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहली पारी का औसत स्कोर 130
दूसरी पारी का औसत स्कोर 131
उच्चतम स्कोर 156-3 PAKW vs SAW
न्यूनतम स्कोर 84-9 PAKW vs WIW

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान वुमेन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), एम्बर कैनात, इरम जावेद, तूबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, रमीं शमीम/तास्मिया रुबाब।

जिम्बाब्वे वुमेन: केलिस न्धलोवु, केली न्दिराया (विकेटकीपर), मेलिंडा काचिंग्वे, प्रियस मरांगे, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), मिशेल मावुंगा, क्रिस्टीना मुतासा, ओलिंडर चारे, नताशा म्टोम्बा, अडेल जिमुनु, कुडजाई चिगोरा।

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
गुल फिरोजा (PAK) बल्लेबाज एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन
केलिस न्धलोवु (ZIM) ऑलराउंडर ZIM-W के तरफ से सबसे ज्यादा रन
फातिमा सना (PAK) ऑलराउंडर एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट
तूबा हसन (PAK) गेंदबाज पिछले 3 मैचों में 6 विकेट
तास्मिया रुबाब (PAK) गेंदबाज एकदिवसीय श्रृंखला में 5 विकेट

PAK-W vs ZIM-W 1st T20I में विशेषज्ञ की राय

PAK-W vs ZIM-W पहले T20 मुकाबले में पाकिस्तान वुमेन को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। इसके अलावा एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीतने के बाद टीम काफी उत्साहित है। गुल फिरोज बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है, इन्होंने तीसरे वनडे में भी शतक लगाया है। फातिमा सना के नेतृत्व में पाकिस्तान वुमेन आगे नज़र आ रही है। हालांकि इस छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे वुमेन भी अच्छी टक्कर देने की की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें: PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction, 3rd ODI -पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Women Cricket Team Zimbabwe Women Cricket Team PAK-W vs ZIM-W 1st T20I PAK-W vs ZIM-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com