PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction, 3rd ODI -पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 07 May 2026, 11:28 AM | Updated - 09 May 2026, 10:29 AM

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction
PAK-W vs ZIM-W 3rd ODI 2026

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction: पाकिस्तान वुमेन बनाम जिंबॉब्वे वुमेन तीसरा वनडे भी कराची में खेला जाएगा। पाकिस्तान वुमेन टीम ने दूसरे वनडे में जिंबॉब्वे वुमेन को 206 रन के बड़े अंतर से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

इस मैच में पाकिस्तान वुमेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुल फिरोजा और सदफ शमास की 189 रन की साझेदारी की मदद से 343 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में जिंबॉब्वे वुमेन टीम की बल्लेबाजी यूनिट एक बार फिर से लड़खड़ाई और पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान वुमेन के तरफ से गुल फिरोजा और सदफ शमास ने शतक लगाए हैं और कप्तान फातिमा सना ने 3 विकेट लिए हैं वही जिंबॉब्वे वुमेन की तरफ से रुन्यारारो पासिपनोद्या सर्वाधिक 33* रन बनाए है।

इस तीसरे और आखिरी मैच में जिंबॉब्वे वुमेन श्रृंखला में क्लीन स्वीप से बचने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़ें: PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction, 1st ODI -पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और विनर प्रेडिक्शन

मैच डिटेल्स (PAK-W vs ZIM-W Match Details):

मैच पाकिस्तान महिला बनाम जिंबॉब्वे महिला
स्टेडियम नेशनल स्टेडियम कराची
मैच की तारीख 9 मई 2026 (04:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK-W vs ZIM-W Head-to-Head):

  • मैच: 4

  • पाकिस्तान वुमेन ने जीते: 4

  • जिंबॉब्वे वुमेन ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK-W vs ZIM-W Recent Form):

पाकिस्तान वुमेन: W, W, W, L, L

जिंबॉब्वे वुमेन: L, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (PAK-W vs ZIM-W Pitch Report- नेशनल स्टेडियम कराची)

PAK-W vs ZIM-W 3rd ODI नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 11 मैच (महिला क्रिकेट) खेले गए हैं, जिनमें पिच गेंदबाजों के अनुकूल नज़र आई है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 45%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 55%
पहली पारी का औसत स्कोर 247
दूसरी पारी का औसत स्कोर 176
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (51%)

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर जिंबॉब्वे वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान वुमेन की जीत की संभावना

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पाकिस्तान वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 300–325

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान वुमेन की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK-W vs ZIM-W Playing XI Today):

पाकिस्तान वुमेन प्लेइंग-XI:

सदफ शमास, गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, आयशा जफर, आलिया रियाज, नजीहा अल्वी (विकेट कीपर), फातिमा सना (कप्तान), सैयदा अरूब शाह, रमीन शमीम, डायना बेग, मोमिना रियासत

जिंबॉब्वे वुमेन प्लेइंग-XI:

केलिस नधलोवु, क्रिस्टीन मुतासा, केली नदिराया, बिलव्ड बिज़ा, रुन्यारारो पासिपनोद्या, एडेल ज़िमुनु, विम्बाई मुतुंगविंडु (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), लिंडोकुहले माभेरो, ओलिंडा चारे

टॉप बल्लेबाज (PAK-W vs ZIM-W Top Scorer Prediction)

  • सदफ़ शमास श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने शतक लगाया है, यह अभी तक 199 रन बना चुकी है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

  • गुल फिरोजा ने भी पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 100 रन बनाए हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगी।

टॉप गेंदबाज (PAK-W vs ZIM-W Top Bowler Prediction)

  • फ़ातिमा सना पाकिस्तान वुमेन टीम की अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 5 विकेट ले चुकी है, इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेगी।

  • सैयदा अरूब शाह ने पाकिस्तान वुमेन के तरफ से दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है और 2-2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान वुमेन बनाम जिंबॉब्वे वुमेन तीसरे वनडे में टीम संयोजन, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए पाकिस्तान वुमेन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान वुमेन की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और श्रृंखला के दोनों मैच बड़े अंतर से जीते हैं।

पाकिस्तान वुमेन के जीतने की संभावना: 70%

जिंबॉब्वे वुमेन के जीतने की संभावना: 30%

यह भी पढ़ें: Team India की दूसरी टी20 टीम का हुआ ऐलान, वैभव-पाटीदार को मिली जगह, T20 WC 2026 वाला एक खिलाड़ी भी नहीं

PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड:

पाकिस्तान वुमेन टीम स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज़, आयशा ज़फ़र, डायना बेग, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा संधू, नतालिया परवेज़, सदफ़ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, तसमिया रुबाब, मोमिना रियासत, सैयदा अरूब शाह, गुल फ़िरोज़ा

जिंबॉब्वे वुमेन टीम स्क्वाड: बिलव्ड बिज़ा, कुडज़ई चिगोरा, केलिस नधलोवु, केली नदिराया, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), विम्बाई मुतुंगविंडु, रुन्यारारो पासिपनोद्या, एडेल ज़िमुनु, ओलिंडा चारे, प्रेशियस मारेंज, नताशा मटोम्बा, क्रिस्टीन मुतासा, मिशेल मावुंगा, लिंडोकुहले माभेरो, मेलिंडा कचिंगवे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan Women Cricket Team PAK-W vs ZIM-W Today Match Prediction Zimbabwe Women Cricket Team PAK-W vs ZIM-W 3rd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

PAK-W vs ZIM-W तीसरा वनडे 9 मई को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जाएगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com