IPL 2020: निकोलस पूरन की सुपरमैन फील्डिंग के सामने जोंटी रोड्स भी हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

Published - 28 Sep 2020, 02:22 PM

खिलाड़ी

रविवार शाम किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में दर्शकों को छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिली थी. हालाँकि इसी मैच में पंजाब के निकोलस पूरन की कमाल की फील्डिंग ने भी सभी का दिल जीत लिया.

उनके इस प्रयास को दुनियाभर के लोगों ने सराहा है. बाउंड्री पर पूरन की छलांग को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर रहे ओर टीम के कोच जोंटी रोड्स और पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी सलाम किया.

सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ़

इस अद्भुद फील्डिंग को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी अपने आपको पूरन की प्रशंसा करने से रोक ना सके. सचिन ने निकोलस पूरन के इस लाजवाब कैच की तारीफ करते हुए ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा,

"मैंने अपने जीवन में इससे शानदार सेव नहीं देखा. वास्तव में अविश्वसनीय"

जोंटी रोड्स ने भी की निकोलस पूरन की तारीफ

जोंटी रोड्स

सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने जोंटी रोड्स ने भी निकोलस पूरन के इस सुपरमैन कैच की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने ऐसा कभी भी नहीं देखा है. जोंटी रोड्स ने ट्वीट करते हुए लिखा.

"जब क्रिकेट के भगवान् ऐसा कह रहे हैं तब अब इसमें कोई भी संदेह नहीं रह गया है की ये आज तक की सबसे शानदार रन सेव है. निकोलस पूरन ने लाजवाब काम किया. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के अन्य फील्डर्स को प्रेरित किया है. रन सेव करते हुए आज तक मैंने जितनी भी फील्डिंग देखीं हैं पूरन उसमें नंबर 1 हैं."

ये है निकोलस पूरण का वो अद्भुद कैच

दरअसल, पूरन ने जो कैच लिया वह पूरी तरह से सिक्स था. उन्होंने बाउंड्री पार जाकर ऐसी छलांग लगाई की गेंद उनके हाथ में आ गई और जब तक वे जमीन पर गिरते उन्होंने गेंद को भी मैदान के अंदर फेंक दिया. सैमसन ने 7.2 ओवर्स में शानदार सिक्स जड़ा, जिसे पूरन ने बाउंड्री पार जाकर कैच लेने की शानदार कोशिश की. उनके इस बेहतरीन कोशिश की चारो ओर तारीफ हो रही है.

https://twitter.com/mscsk7/status/1310259435529412609?s=20

Jr.Staff

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com