द्रविड़-शास्त्री या अश्विन नहीं, ये दिग्गज बनने जा रहे है इंग्लैंड के नए हेड कोच
Published - 19 Jul 2026, 03:46 PM | Updated - 19 Jul 2026, 04:44 PM
Table of Contents
ब्रेंडन मैकुलम की टेस्ट हेड कोच के पद से छुट्टी कर देने के बाद इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) नए कोच की तालश में जुटा हुआ है. हर गुज़रते दिन के साथ इस पोस्ट के दावेदार के तौर पर एक नए दिग्गज का नाम सामने आ रहा है. जहां कुछ समय पहले तक राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री और स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर चर्चा हो रही थे, तो वहीं अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है. खबरों की माने तो इंग्लैंड (England) अपने सबसे बड़े दुश्मन को टेस्ट कोच नियुक्त कर सकता है.
ECB इस दिग्गज को बना सकता है हेड कोच

पिछले कुछ समय में इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) के हेड कोच पद के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम के दावेदारों के रूप में सामने आया है. लेकिन अब जो नाम इस कड़ी में जुड़ा है, वो हैं ऑस्ट्रेलिया पूर्व खिलाड़ी और कोच जस्टिन लैंगर. फिलहाल, उन्हें यह जिम्मेदारी संभालने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. साल 2018 से 2022 तक बतौर मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया टीम की बागडोर संभालने वाले इस दिग्गज का कोचिंग करियर शानदार रहा है. उनकी अगुवाई में कंगारु टीम कुल 15 टेस्ट मैच जीत पाई थी.
England को चटाई थी धूल
साल 2019 में जस्टिन लैंगर के कोचिंग कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया ने वो कारनामा कर दिखाया था, जिसके लिए टीम और फैंस दोनों ही तरस रहे थे. वह इंग्लैंड की धरती पर एशेज सीरीज रिटेन करने में कामयाब हुई. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड ऐसे किसी दिग्गज पर दांव खेलना चाहेगा, जो टीम को एशेज जैसी प्रतिष्ठित सीरीज जीता सके.
लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि जस्टिन लैंगर इंग्लैंड टेस्ट के हेड कोच के पद के लिए ईसीबी की पहली पसंद होंगे. मालूम हो कि बतौर बल्लेबाज भी उनका इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है. 5 एशेज का हिस्सा रहते हुए वह 4 (1998/99, 2001, 2002/03 और 2006/07) अपने नाम कर पाए. इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के 21 मुकाबलों में उन्होंने 48.76 की औसत के साथ 1658 रन बटोरे, जिसमें 5 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
आईपीएल 2026 में निभाई बड़ी भूमिका
जस्टिन लैंगर के पास सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि आईपीएल में भी कोचिंग करने का अनुभव है. आईपीएल 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच की भूमिका निभाई थी. हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम कुछ खास नहीं कर सकी. लेकिन अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें टेस्ट टीम का हेड कोच बनाता है, तो उसको उम्मीद होगी कि जस्टिन लैंगर अपने कोचिंग अनुभव का इस्तेमाल कर इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) को बुलंदियों तक ले जाए.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर