रोहित शर्मा से पहले इंग्लैंड ODI सीरीज के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था टीम के लिए इंटरनेशनल मुकाबला

Published - 18 Jul 2026, 01:19 PM | Updated - 18 Jul 2026, 01:53 PM

England 16

England's players announced retirement: भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चर्चा तेज है। संभावना जताई जा रही है कि लॉर्ड्स में होने वाला वनडे उनके करियर का अंतिम हो सकता है, क्योंकि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की दावेदारी से बाहर हो गए हैं। चयनकर्ता अब उन्हें आगे मौके देने के मूड में नहीं हैं। इसी वजह से हिटमैन रिटायरमेंट ले सकते हैं, क्योंकि वह सिर्फ एक ही फॉर्मेट (वनडे) खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच इंग्लैंड (England) के 40 साल के खिलाड़ी ने क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। यह खिलाड़ी मौजूदा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है लेकिन पहले इंग्लैंड के लिए खेल चुका है और कुछ सालों से सिर्फ घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहा है।

IND vs ENG ODI सीरीज के बीच England के खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान

इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज जो डेनली ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। डेनली ने कहा है कि वो इस सीजन के अंत में रिटायर हो जाएंगे। उन्हें काफी समय से इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा था लेकिन केंट के लिए घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने 2026 के अंत में सीजन के समाप्त होने के साथ ही अपने करियर पर भी पूर्ण विराम लगाने का फैसला कर लिया है।

जो डेनली ने प्रोफेशनल क्रिकेट से विदाई का बनाया मन, सीजन के अंत में लेंगे संन्यास

England 17

जो डेनली ने अपने काउंटी क्लब के द्वारा जारी बयान में कहा,

"पेशेवर क्रिकेट में एक शानदार सफ़र के बाद, अब समय आ गया है कि मैं 2026 सीजन के आखिर में खेल से संन्यास लेने की घोषणा करूं। क्रिकेट ने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया है, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। केंट के लिए डेब्यू करने से लेकर इंटरनेशनल लेवल पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने तक, हर पल मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है।

"केंट का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से ही बहुत गर्व की बात रही है। यह क्लब हमेशा मेरा दूसरा घर रहेगा और मुझे यहाँ मिले मौकों, दोस्ती और यादों के लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

इंग्लैंड का तीनों फॉर्मेट में किया प्रतिनिधत्व, पेशेवर क्रिकेट में बनाए 26000 से ज्यादा रन

जो डेनली का इंटरनेशनल करियर दो भागों में बांटा जा सकता है। उन्होंने 2009 में ही इंग्लैंड (England) के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था लेकिन फिर जल्दी ही ड्रॉप कर दिए गए और वापसी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

इसके बाद, 2019 में उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 2020 में आखिरी बार इंग्लैंड (England) का प्रतिनिधित्व किया था। इस खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 44 मैचों में 1398 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 10 विकेट लिए।

इंग्लैंड (England) के लिए भले ही जो डेनली को बहुत मुकाबले न खेलने का मौका मिला हो लेकिन पेशेवर क्रिकेट में उन्होंने अपना जलवा खूब दिखाया। डेनली ने 251 फर्स्ट क्लास, 170 लिस्ट ए और 308 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान बल्लेबाजी में 26692 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में 193 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज से पहले ही खत्म हो जाता रोहित शर्मा का करियर, इस दिग्गज ने टाल दिया रिटायरमेंट का फैसला

Tagged:

Rohit Sharma England Cricket Team Joe Denly IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com