अफगानिस्तान ODI सीरीज से पहले ही खत्म हो जाता रोहित शर्मा का करियर, इस दिग्गज ने टाल दिया रिटायरमेंट का फैसला
Table of Contents
Big update on Rohit Sharma's career: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच हर तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की चर्चा हो रही है। इसकी वजह इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट है, जिसमें दावा किया गया कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला मैच हिटमैन का आखिरी वनडे हो सकता है। इसके बाद, उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी और इसकी जानकारी चयनकर्ताओं ने रोहित के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर को भी दे दी है।
इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि क्या इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संन्यास का ऐलान कर देंगे, क्योंकि उन्होंने टी20आई और टेस्ट को पहले ही गुडबाय कह दिया था। हालांकि, अब अहम जानकारी सामने आई है, जिससे पता चला है कि रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खिलाए जाने की संभावना नहीं थी लेकिन फिर उनका चयन हुआ।
अफगानिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma का चयन नहीं था पक्का

न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला नहीं चला था। इसके बाद, उन्होंने आईपीएल 2026 में हिस्सा लिया और एक-दो अच्छी पारियां खेली लेकिन निरंतरता नहीं दिखा पाए और उनकी फिटनेस भी धोखा दे गई, जिसके कारण कई मैचों में उन्हें बाहर रहना पड़ा और वापसी के बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेले।
इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का चयन फिटनेस पर निर्भर था। हालांकि, अब बड़ा खुलासा हुआ है कि चयनकर्ता अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को चुनने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, कोहली को आराम दिए जाने की बात सामने आई लेकिन रोहित की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं होनी थी।
इंग्लैंड वनडे सीरीज आखिरी होने के आसार
हालांकि, फिर कुछ ऐसा हुआ कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का चयन अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए हुआ। बाद में कोहली इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हुए और फिर यशस्वी जायसवाल को चुना गया। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने तीनों मैच खेले लेकिन 79 रनों की एक बड़ी पारी ही खेल पाए। वहीं, सीरीज के दौरान उनका नेचुरल गेम नहीं दिखा।
इंग्लैंड सीरीज में भी यही सिलसिला जारी है। रोहित ने पहली दो पारियों में सिर्फ 37 रन बनाए और तेज गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी में दिखे। इसी वजह से उन्हें ड्रॉप किए जाने की चर्चा हो रही है और अगली वनडे सीरीज में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है।
लॉर्ड्स से हो सकती है रोहित शर्मा की विदाई
इंग्लैंड वनडे सीरीज का अंतिम मैच रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है, जो एक ऐतिहासिक वेन्यू है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स सच हुईं तो फिर यह मुकाबला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रोहित ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहिर की है और उन्होंने इसके बारे में हेड कोच व चयन समिति को भी बताया है। अब देखना होगा कि इस मैच के बाद रोहित संन्यास लेते हैं या फिर कोई ट्विस्ट देखने को मिलेगा।