रोहित के रिटायरमेंट के बाद जायसवाल का नहीं चला बल्ला, तो वर्ल्ड कप 2027 में मुंबई का ये लड़का करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग

Published - 18 Jul 2026, 09:34 AM | Updated - 18 Jul 2026, 10:08 AM

Team India 2026 07 18T094605 467

Team India's opener for World Cup 2027: अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है लेकिन ज्यादातर टीमों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया भी अपनी कमर कस चुकी है और सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ रही है। हालांकि, अभी भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा के रूप में है, जिनका हालिया प्रदर्शन खराब रहा है और इसी वजह से उनका वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है।

पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि रोहित जल्द ही संन्यास भी ले सकते हैं। रोहित को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल को माना जा रहा है।

Team India से रोहित के ड्रॉप होने के बाद जायसवाल को मिलेंगे मौके

जब से भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के हाथ से वनडे की कप्तानी गई है, तब से उनका बल्लेबाजी करने का अप्रोच बदल गया है और निरंतरता की कमी भी दिखी है। इंग्लैंड दौरे पर भी रोहित का बल्ला पहले दो मैचों में खामोश ही रहा और उन्होंने दो पारियों में 37 रन बनाए हैं। इस दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित जूझते दिखे हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का अंतिम मुकाबला हो सकता है। इसके बाद, चयनकर्ता टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में रोहित शर्मा को मौका नहीं देंगे। वहीं, ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को निरंतर खिलाया जाएगा।

यशस्वी को World Cup 2027 के लिए खुद को करना होगा साबित

Team India 2026 07 18T100621 149

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और टी20आई में काफी अच्छा किया है लेकिन उन्हें सबसे कम मौके वनडे में ही मिले हैं। इस फॉर्मेट में जायसवाल ने 6 मुकाबलों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक भी बनाए हैं। हालांकि, जायसवाल के ये शतक दक्षिण अफ्रीका के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ और अफगानिस्तान के विरुद्ध आए थे।

ऐसे में उन्हें अगले एक साल तक काफी अच्छा करना होगा, ताकि वह पूरी तरह से टीम इंडिया (Team India) के दूसरे ओपनर के रूप में अपनी जगह पक्की कर सकें और वर्ल्ड कप 2027 के लिए चयनकर्ताओं का भरोसा जीत पाएं। मुंबई के खिलाड़ियों को खास समर्थन मिलने के कारण जायसवाल के लिए आगे की राह आसान नहीं कही जा सकती है। अगर उनका बल्ला नहीं चला तो फिर वैभव सूर्यवंशी के साथी को मौका दिया जा सकता है।

जायसवाल हुए फ्लॉप तो म्हात्रे को मिल सकता है मौका

वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया (Team India) में कई युवा खिलाड़ियों को आजमाने की चर्चा चल रही है। ऐसे में मुंबई के 19 वर्षीय आयुष म्हात्रे को भी मौका मिल सकता है। हालांकि, उन्हें तभी मौका मिलने की संभावना है, जब जायसवाल और अन्य ओपनर फ्लॉप होंगे।

म्हात्रे को काफी प्रतिभाशाली माना जाता है और उन्होंने अभी तक 7 लिस्ट ए मैचों में 65.42 की बेहतरीन औसत से 458 रन बनाए हैं। अगर मौका मिलने पर म्हात्रे ने अच्छा किया तो फिर उन्हें अगले साल वाले आईसीसी टूर्नामेंट में खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ENG vs IND Today Match Prediction, 3rd ODI – लॉर्ड्स में किसका बजेगा डंका? जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com