ENG vs IND Today Match Prediction, 3rd ODI – लॉर्ड्स में किसका बजेगा डंका? जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

Published - 17 Jul 2026, 05:23 PM

ENG vs IND Today Match Prediction
ENG vs IND 3rd ODI 2026

ENG vs IND Today Match Prediction: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रृंखला में वापसी करते हुए भारत को 4 विकेट से हराकर 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 233 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड में 44.01 ओवर में 235 रन बना डाले। इंग्लैंड के लिए एक बार फिर से जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 99 रन की नाबाद पारी खेली और गेंदबाजी यूनिट से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए।

दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए और गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट लिए है। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें में श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs IND Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने लिया संन्यास, तो उनकी जगह कौन खेलने जाएगा वर्ल्ड कप में? जानें उस ओपनर का नाम

मैच डिटेल्स (ENG vs IND 3rd ODI Match Details)

मैचइंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे
स्टेडियमलॉर्ड्स, लंदन
मैच की तारीख19 जुलाई 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports TEN Network, JioHotstar & DD Sports

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs IND Head-to-Head)

  • मैच: 112

  • इंग्लैंड ने जीते: 45

  • भारत ने जीते: 62

  • ड्रॉ/टाई: 5

हालिया फॉर्म (ENG vs IND Recent Form)

इंग्लैंड: W, L, W, W, L

भारत: L, W, W, W, W

हालिया फॉर्म को देखते हुए ENG vs IND Today Match Prediction में भारत को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (ENG vs IND Pitch Report- लॉर्ड्स, लंदन)

लॉर्ड्स, लंदन की पिच वनडे (ODI) मैचों के लिए आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। दूसरी पारी में स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिलने लगती है। हालांकि एक बार क्रीज पर समय बिता लेने के बाद बल्लेबाज भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। यहां 270-280 रन का टोटल अच्छा स्कोर माना जाता है।

इस मैदान पर खेले गए 32 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 56%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत38%
पहली पारी का औसत स्कोर 258
दूसरी पारी का औसत स्कोर217
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs IND Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

ENG vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 260–280

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG vs IND Playing XI Today)

इंग्लैंड प्लेइंग-XI

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद/लियाम डॉसन, साकिब महमूद

भारत प्लेइंग-XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन/केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs IND Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जो रूट इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 99* रन बनाए हैं ये अभी तक श्रृंखला में 175 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • विराट कोहली ने पिछले मैच में 70 रन बनाए हैं। यह अच्छी फार्म में नजर आए हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए पावर प्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

  • गुरनूर बराड़ ने अभी तक श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

ENG vs IND Today Match Prediction - जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

टीम इंडिया को भले ही पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी भारतीय टीम के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। जो रूट को छोड़कर बाकी कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया है। इसलिए लॉर्ड्स में होने वाले इस तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 40%

भारत के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से रद्द होगा तीसरा वनडे, सीरीज नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया

ENG vs IND ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

इंग्लैंड (ENG) Squad

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग

भारत (IND) Squad

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांशु शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

ENG vs IND 3rd ODI England vs India ENG vs IND Dream11 Prediction india tour of england 2026 ENG vs IND Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com