रोहित शर्मा के साथ खत्म हो जाएगा इन 3 खिलाड़ियों का ODI करियर, फिर कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका

Published - 18 Jul 2026, 04:13 PM

ODI Career 2

3 Indian players ODI career likely to end along with Rohit Sharma: इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद भारत की 50 ओवरों की टीम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अभी से बेस्ट कॉम्बिनेशन तलाशने की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों के नजर आना अभी तय नहीं लग रहा है।

रोहित शर्मा को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड सीरीज के बाद वनडे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। इसी वजह से उनका करियर खत्म हो सकता है। हालांकि, सिर्फ रोहित ही है, 3 और ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका वनडे करियर (ODI Career) अब खत्म होने की कगार पर है। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 3 खिलाड़ियों का ODI Career भी रोहित शर्मा की तरह ही समाप्त होने की संभावना

1. शिवम दुबे

ODI Career 3

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी चुना गया। हालांकि, दुबे का प्रदर्शन शुरूआती दो मैच में कुछ खास नहीं रहा। इस सीरीज के बाद उनका वनडे करियर (ODI Career) भी समाप्त माना जा सकता है, क्योंकि उन्हें हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के इंजर्ड होने के कारण ही चुना गया था। ये दोनों फिट हो जाएंगे तो फिर दुबे की जगह नहीं बनेगी।

2. कुलदीप यादव

स्पिनर कुलदीप यादव को भी वनडे टीम में जगह तवज्जो नहीं दी जा रही है। कुलदीप को इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दोनों मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई। इसकी बड़ी वजह उनका बल्लेबाजी में योगदान न दे पाना है। वर्ल्ड कप 2027 तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर होगा। ऐसे में वहां भारत ऐसे स्पिनर्स को मौका दे रहा है, जो बल्लेबाजी भी कर लें। इसी वजह से कुलदीप का वनडे करियर (ODI Career) खतरे में है।

3. रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का वनडे करियर (ODI Career) भी अब खत्म माना जा रहा है। इसकी बड़ी वजह अक्षर पटेल हैं। अक्षर भी जड्डू की तरह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसी वजह से उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से मुख्य स्पिनर के रूप में खिलाए जाने की चर्चा हो रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर जड्डू की वापसी मुश्किल है, क्योंकि बैकअप के रूप में हर्ष दुबे को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा से पहले इंग्लैंड ODI सीरीज के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था टीम के लिए इंटरनेशनल मुकाबला

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com