हार्दिक से तलाक के बाद रोड पर आई नताशा स्टेनकोविक, कर रही ऑटो से सफर, चंद पैसों के लिए कर रही मोल-भाव

Published - 07 Feb 2026, 10:20 AM | Updated - 07 Feb 2026, 10:22 AM

Hardik Pandya

भारतीय टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) फिलहाल टी 20 विश्व कप 2026 की तैयारी में जुट हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को ऑटो से सफ़र करते हुए देख जा रहा है।

इस वीडियो में नताशा किसी लग्जरी गाड़ी की बजाय ऑटो से जाती हुई दिख रही है। जिसके बाद कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। क्या सच में तलक के बाद नताशा की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।आया जानते है पूरी बात।

Hardik Pandya की एक्स वाईफ का वीडियो वायरल

Natasha And Hardik

हाल ही में एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से अलग हो चुकीं नताशा स्टेनकोविक बेहद साधारण अवतार में मुंबई की गलियों में ऑटो रिक्शा के लिए इंतजार करती दिख रहा है।

इस वीडियो में उससे किराया तय करती हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक से तलाक के बाद नताशा रोड पर आ गई हैं और उनके पास अब पहले जैसी सुख-सुविधाएं नहीं बची हैं।

हालांकि, इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही नजर आती है। मुंबई जैसे शहर में ट्रैफिक से बचने के लिए अक्सर बड़े सितारे भी ऑटो रिक्शा का सहारा लेते हैं। नताशा का यह वीडियो किसी शूटिंग या जिम से वापसी के दौरान का हो सकता है।

लेकिन ट्रोलर्स ने इसे उनकी माली हालत से जोड़ दिया है। नताशा और हार्दिक ने साल 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद से ही दोनों की निजी जिंदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

तलाक के बाद नताशा की जिंदगी कैसी चल रही?

जब से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा का तलाक हुआ है, तब से उनके बेटे अगस्त्य और एलिमनी को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नताशा को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मिलेगा।

लेकिन हार्दिक ने अपनी अधिकतर प्रॉपर्टी अपनी मां के नाम कर रखी है। वर्तमान में फरवरी 2026 तक की जानकारी के अनुसार, नताशा मुंबई में ही रहकर अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश कर रही हैं।

नताशा ने हाल के इंटरव्यूज में स्पष्ट किया है कि वह अब स्वतंत्र होकर जीना चाहती हैं। साथ ही नताशा धीरे-धीरे अपने काम पर वापसी कर रही हैं। वह अक्सर अपनी जिमिंग और फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिससे यह पता चलता है कि वह अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन कर रही हैं।

ऑटो से सफर करना उनकी सादगी या ट्रैफिक की मजबूरी हो सकती है न कि कंगाली का संकेत। हार्दिक और नताशा दोनों ने यह साफ कर दिया है कि वे अपने बेटे के लिए हमेशा साथ रहेंगे जिससे यह साफ होता है कि उनके बीच कोई खास कड़वाहट नहीं है।

टी20 विश्व कप के बीच Hardik Pandya और नताशा वायरल

एक तरफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मैदान पर टी20 विश्व कप में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर इस तरह के वीडियो वायरल होना उनके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। नताशा आज भी कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस तरह के वीडियो अक्सर क्लिकबेट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में लिखा था कि चुनौतियां आपको मजबूत बनाती हैं, जो यह दर्शाता है कि वह तलाक के गम से उबरकर आगे बढ़ रही हैं।

बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल

Tagged:

hardik pandya T20 World Cup 2026 Natasha Stankovic
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

4 साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com