IPL 2027 के लिए दिल्ली के सभी कोच के नाम फाइनल! लिस्ट में युवराज सिंह का नाम भी शामिल

Published - 10 Sep 2026, 04:41 AM | Updated - 13 Sep 2026, 09:38 AM

Delhi Capitals

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपना कोचिंग स्टाफ तैयार कर चुकी है। खास बात यह है कि पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम भी इस सूची में मौजूद है। तो आइए नजर डालते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप पर.....

IPL 2027 में युवराज सिंह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री

IPL 2027

आईपीएल 2027 (IPL 2027) मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाईजियों की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है। इस बीच खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन नए रूप और रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसी कड़ी में टीम के स्पोर्टिंग स्टाफ को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। रिपोर्ट्स की माने तो, IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम बतौर एसिस्टेंट कोच शामिल हो सकता है।

Ajinkya Rahane का हैरान करने वाला बयान, बोले 'वैभव सूर्यवंशी को बाहर करो....'

इस खिलाड़ी को मिल सकती है हेड कोच की जिम्मेदारी

स्टारस्पोर्ट्स के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 (IPL 2027) में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच की भूमिका सौरवन गांगुली संभाल सकते हैं। वह आईपीएल के मंच पर मेंटर और हेड कोच की भूमिका में नजर आ चुके हैं। ऐसे में अगर वह मुख्य कोच बनते हैं तो उनका अनुभव और आक्रमक क्रिकेट की सोच टीम के लिए काफी काम आ सकती है। जबकि सहायक कोच के तौर पर युवराज सिंह का चयन हो सकता है। टी20 के महान खिलाड़ियों में से एक इस ऑलराउंडर के पास अनुभव होने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने की काबिलियत भी है

अमित मिश्रा भी हो सकते हैं शामिल

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया जा सकता है। उनकी निगरानी में युवा गेंदबाजों को तकनीक, लाइन लेंथ और अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करने की बारीकियां सीखने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी के हेड कोच के लिए अमित मिश्रा का चयन हो सकता है। लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

'उसे आप इग्नोर नहीं कर सकते...' इस खिलाड़ी के पक्ष में उतरे सौरव गांगुली, जगह देने की उठाई मांग

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com