फिट हुए MS Dhoni! नेट्स में गेंदबाजी करते हुए VIDEO वायरल, अब इस डेट को सीधे मैदान पर उतरेंगे 'थाला'

Published - 08 May 2026, 02:46 PM | Updated - 09 May 2026, 01:01 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का सिर्फ एक सवाल है कि महेंद्र सिंह धोनी कब खेलेंगे? इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान को अचानक से पिंडली में चोट लग गई थी, जिससे वह अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं।

हालांकि, 44 वर्षींय धोनी कुछ नेट्स सेशन के दौरान विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे, लेकिन अब उनका एक ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। सीएसके ने एक्स पर एक पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी (MS Dhoni) विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी नहीं बल्कि स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

गेंदबाज बने महेंद्र सिंह धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा शेयर की गई महेंद्र सिंह धोनी की इस वीडियो ने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। वीडियो में धोनी कहते सुना जा सकता है, ‘हमको भी एक विकेट चाहिए’ सीएसके ने इस क्लिप को कैप्शन दिया है ‘Just too AdoraBOWL!’।

ता दें कि, यह वीडियो इंटरनेशनल पर खूब वायरल हो रही है और प्रशंसकों का कहना है कि भले ही वह धोनी (MS Dhoni) को बल्ले से शॉट्स खेलते हुए नहीं देख पा रहे हैं, लेकिन नेट्स में उनकी यह मौजूदगी संकेत देती है कि वह जल्द ही मैच के लिए फिट हो सकते हैं।

कब होगी MS Dhoni की वापसी?

MS DHONI

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी मैदान पर कब होगी, इसका जवाब सभी चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक मांग रहे हैं। लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हालांकि, हाल ही में येलो आर्मी के बल्लेबाजी को माइकल हसी ने कहा था कि धोनी (MS Dhoni) काफी तेजी से अपनी पिंडली की चोट से रिकवर कर रहे थे कि उनकी यह चोट दोबारा लौट आई और इसके चलते उनकी वापसी में विलंब देखने को मिल रहा है। वहीं, पूर्व खिलाड़ियों का धोनी की वापसी पर अलग-अलग मत है।

3 कारण, क्यों टी20 वर्ल्ड कप जीतवाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को कप्तान पद से हटा रही BCCI

क्या 18 मई को होगी धोनी की वापसी?

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक की थी। लेकिन अब यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारों में शामिल हो चुकी है।

चेन्नई के अभी चार मैच शेष हैं, और ऐसे में प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ करना टीम को भारी पड़ सकता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा कि टीम कॉम्बिनेशन में किसी तरह का बदलाव करना पड़े।

लेकिन ये भी माना जा रहा है कि धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार 18 मई को मैच खेलते हुए दिख सकते हैं, जो कि उनके आईपीएल करियर का अंतिम मैच होगा। इसके बाद वह हमेशा-हमेशा के लिए रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

चेन्नई के लिए खेल चुके रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वह इस सीजन केवल एक फेयरवल मैच खेलने के लिए मैदान पर उपस्थित हो सकते हैं।

'हमने सोचा....'' IPL चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेंगलुरु से अहमदाबाद में शिफ्ट किया गया IPL 2026 का फाइनल?

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com