3 कारण, क्यों टी20 वर्ल्ड कप जीतवाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को कप्तान पद से हटा रही BCCI
Published - 08 May 2026, 12:49 PM | Updated - 08 May 2026, 12:56 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी और लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी थी।
सूर्या (Suryakumar Yadav) को कप्तान बनाए जाने के बाद से भारत ने एक भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं गंवाया है, लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई उनको कप्तानी के पद से हटा सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या हैं वह तीन कारण, जिसकी वजह से जाएगी सूर्या की कप्तानी।
Suryakumar Yadav के बल्ले से नहीं निकल रहे रन

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ओर से 9 पारियां खेली थीं, जिसमें उन्होंने 136.72 के साधारण स्ट्राइक रेट से सिर्फ 242 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल थी, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ आई थी।
इसके बाद पूरे टूर्नामेंट उनके बल्ले से रन नहीं निकले। वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल हैं, जो कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था। इस प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई उनको कप्तानी पद से हटा सकती है।
सूर्या की बढ़ती उम्र
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तानी से हटाने का दूसरा मुख्य कारण उनकी बढ़ती उम्र हो सकता है। सूर्या अभी 35 साल के हैं और 14 सितंबर को वह 36 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनकी बढ़ती उम्र के चलते बीसीसीआई को दूसरे विकल्प की तलाश करने होंगे।
दरअसल, आने वाले तीन से चार वर्षों में भारत को कई महत्वपूर्ण टी20 प्रतियोगिताएं खेलनी हैं, जिसमें ओलंपिक 2028 और टी20 विश्व कप 2028 शामिल हैं। ऐसे में बीसीसीआई समय रहते एक नए कप्तान को जिम्मेदारी सौंप सकता है, ताकि वह एक बेहतरीन टीम का निर्माण कर सके।
श्रेयस के शानदार कप्तानी के आंकड़े
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बाद टी20 टीम का उत्तराधिकारी युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को माना जा रहा था, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। भले ही श्रेयस फिलहाल टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके शानदार कप्तानी कौशल को देखते हुए चयनकर्ता उनको दोबारा मौका दे सकते हैं।
बता दें कि, श्रेयस की अगुवाई में आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था तो साल 2025 में पंजाब किंग्स को उन्होंने फाइनल में पहुंचाया था।
इसके अलावा साल 2026 आईपीएल में भी श्रेयस की कप्तानी में टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है तो वह मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी अपनी कप्तानी में दिला चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को भी श्रेयस फाइनल की राह दिखा चुके हैं। इन शानदार उपलब्धियों के बाद श्रेयस का कप्तान बनाना पक्का नजर आ रहा है।
10 साल बाद Suryakumar Yadav के घर गूंजी किलकारी, पत्नी Devisha Shetty ने दिया बेटी को जन्म
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर