'हमने सोचा....'' IPL चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेंगलुरु से अहमदाबाद में शिफ्ट किया गया IPL 2026 का फाइनल?

Published - 08 May 2026, 01:26 PM | Updated - 08 May 2026, 01:36 PM

IPL 2026

IPL 2026 के फाइनल वेन्यू को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही थी। पहले माना जा रहा था कि फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, क्योंकि पिछली बार की चैंपियन टीम RCB थी।

लेकिन अब BCCI ने फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद कई सवाल उठे कि आखिर बेंगलुरु से फाइनल क्यों हटाया गया। अब IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और असली वजह बताई है।

IPL 2026 फाइनल के लिए स्टेडियम की कम क्षमता बनी सबसे बड़ी वजह

IPL 2026

अरुण धूमल ने साफ कहा कि बेंगलुरु का स्टेडियम क्षमता के लिहाज से IPL 2026 फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए चुनौती बन रहा था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि IPL फाइनल देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में फैंस पहुंचते हैं। ऐसे में टिकटों की भारी मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा था।

इसके उलट अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है, जहां करीब 1.30 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। BCCI का मानना था कि इतने बड़े मुकाबले के लिए ज्यादा दर्शकों को मौका देना जरूरी है।

IPL 2026 : मुफ्त टिकटों की मांग ने बढ़ाई मुश्किलें

धूमल ने बताया कि कर्नाटक सरकार की तरफ से विधायकों, सांसदों और MLCs को मुफ्त टिकट देने की व्यवस्था भी एक बड़ी समस्या बन गई थी। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक कई जनप्रतिनिधियों को टिकट उपलब्ध कराना जरूरी था। इसके अलावा KSCA के अपने सदस्यों के लिए भी टिकटों की अलग प्रतिबद्धताएं थीं।

ऐसे में आम क्रिकेट फैंस के लिए टिकटों की संख्या काफी कम बच रही थी। IPL के लीग मुकाबलों में भी बेंगलुरु में टिकटों की भारी कमी देखने को मिली थी। BCCI नहीं चाहता था कि फाइनल जैसे बड़े मैच में फैंस टिकट के लिए परेशान हों।

ICC बोर्ड मीटिंग का भी पड़ा असर

IPL चेयरमैन ने यह भी खुलासा किया कि इसी दौरान ICC की अहम बोर्ड मीटिंग भी आयोजित होनी है। इस बैठक में कई विदेशी मेहमान और क्रिकेट अधिकारी भारत आने वाले हैं। BCCI को उनके लिए बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी थीं।

अहमदाबाद में बड़ा स्टेडियम होने के साथ-साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक क्षमता उपलब्ध है। इसी वजह से बोर्ड को लगा कि सभी पहलुओं को देखते हुए अहमदाबाद ज्यादा उपयुक्त विकल्प रहेगा।

अहमदाबाद को बार-बार फाइनल मिलने पर क्या बोले धूमल?

जब अरुण धूमल से पूछा गया कि आखिर अहमदाबाद को लगातार बड़े मुकाबलों की मेजबानी क्यों मिलती है, तो उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि BCCI की प्राथमिकता हमेशा पिछली चैंपियन टीम के घरेलू मैदान को फाइनल देना रहती है।

धूमल ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स जीतती तो फाइनल चेन्नई में ही कराया जाता। लेकिन इस बार बेंगलुरु में मौजूद परिस्थितियों और व्यवस्थाओं को देखते हुए फाइनल (IPL 2026) को शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा।

वहीं KSCA ने इस फैसले पर निराशा जताई है और दावा किया है कि उसने फाइनल की तैयारी के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए थे।

ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच फिक्सिंग में पकड़ें गए ये 4 खिलाड़ी, बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाते हुए किया सस्पेंड

Tagged:

cricket news Arun Dhumal IPL 2026 Narendra Modi Stadium Ahmedabad
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम , अहमदाबाद

31 मई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com