AUSvsIND: इस बड़ी वजह से ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पूरे टी-20 सीरीज से हुए बाहर

Published - 06 Dec 2020, 08:19 AM

खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर को सिडनी के मैदान पर खेला जाना है। दूसरे वनडे मैच में दोनों टीम जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी, क्योंकि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 0-1 से पीछे है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा, टीम के स्टार क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने पूरी टी-20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया।

मिचेल स्टार्क टी-20 सीरीज से बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के दूसरे टी-20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर सामने आई, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की है।

आईसीसी के अनुसार स्टार्क के परिवार का कोई सदस्य बीमार है। जिसके कारण तेज गेंदबाज ने टी20 सीरीज में बचे बाकी मैचों से खुद के नाम को अलग कर लिया है। मिचेल स्टार्क टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी है लेकिन इसके बावजूद जब उन्होंने यह फैसला किया तो टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने उनके टीम से बाहर होने के बारे में सहमति जताई उन्होंने खिलाड़ियों के लिए परिवार को अहम बताया।

कोच ने स्टार्क के फैसले को बताया सही

जारी टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद मिचेल स्टार्क के फैसले के बारे में टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा-

"परिवार खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है, ऐसे समय पर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ होने चाहिए, मिचेल स्टार्क जब चाहें टीम में वापस आ सकते हैं उनका हम स्वागत करेंगे"

टी-20 सीरीज में स्टार्क ने किया था शानदार प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क ने टी-20 सीरीज के पहले मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन खर्च करके 2 विकेट झटके थे। मैच में स्टार्क ने धवन और सुंदर को आउट करके वापस पवेलियन भेजा था। मिचेल स्टार्क के टीम से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मैच में जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है। स्टार्क की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम एंड्र्यू टाई या फिर डैनियल सैम्स को अपने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।

Ashish Yadav

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com