मैट हैनरी vs अर्शदीप सिंह: दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें दोनों में से कौन सा पेसर निकल रहा नंबर-1

Published - 07 Mar 2026, 01:35 PM | Updated - 07 Mar 2026, 01:40 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौंपी गई है, जहां पर लाखों की संख्या में प्रशंसक आने की उम्मीद होगी। अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए कीवी-भारतीय फैंस मैदान पर मौजूद रहेंगे।

जबकि इस मैच में जहां भारत के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और कीवियों को मैट हैनरी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये दोनों ही गेंदबाज नई गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन दोनों में कौन पेसर नंबर-वन है, चलिए दोनों के टी20आई आंकड़ों से समझते हैं।

Arshdeep Singh के टी20 आंकड़े

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक अर्शदीप भारत के लिए 83 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 82 पारियों में उन्होंने 19.44 की शानदार औसत के साथ 127 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.53 का है तो स्ट्राइक रेट 13.6 का।

अर्शदीप (Arshdeep Singh) टी20 इंटरनेशनल में दो बार फॉर विकेट हॉल ले चुके हैं तो एक बार उन्होंने पंजा खोला है। बता दें कि, अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं तो डेथ ओवरों में भी उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। ये खिलाड़ी टी20 प्रारुप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज भी है, जो कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।

मैट हैनरी के T20I आंकड़े

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने न्यूजीलैंड के लिए साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। लेकिन बीते एक दशक में ये खिलाड़ी कीवियों के लिए सिर्फ 42 टी20 इंटरनेशनल खेलने में सफल रहा है। इस दौरान हैनरी ने 39 पारियों में कीवियों के लिए 52 विकेट लिए हैं। जबकि उनका औसत 22.57 का है तो वह 8.39 की इकॉनमी से टी20 इंटरनेशनल में रन खर्च करते हैं।

इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 16.1 का है। चौंकाने वाली बात ये है कि हैनरी ने अभी तक टी20आई में फॉर विकेट या फिर फाइव विकेट हॉल नहीं लिया है। बता दें कि, हैनरी को न्यूजीलैंड के लिए अधिक खेलने का मौका नहीं मिला है, जिसके पीछे कारण उनका खराब फॉर्म या फिर इंजरी हो सकती है।

IND vs NZ: बारिश के चलते रिसर्व डे में भी नहीं होगा मैच, तो इस टीम को हो जायेगा 100% फायदा, कहलाई जाएगी चैंपियन

दोनों में कौन सा पेसर नंबर-1

आंकड़ों के लिहाज से समझे तो अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सीधा-सीधा नंबर एक पेसर गेंदबाज निकल रहे हैं। दरअसल, अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशन में 127 विकेट ले चुके हैं तो हैरनी ने इस प्रारूप में सिर्फ 52 विकेट लिए हैं। औसत, इकॉनमी और स्ट्राइक रेट के मामले में भी अर्शदीप सिंह का पलड़ा भारी है।

जबकि टी20 इंटरनेशनल में जहां अर्शदीप (Arshdeep Singh) एक बार फाइव विकेट और दो बार फॉर विकेट हॉल ले चुके हैं तो मैट हैनरी को अभी तक ये खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 में दोनों खिलाड़ियों ने सात-सात पारियों में 9-9 विकेट लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होता है।

आमिर-कैफ के बीच छिड़ी भयंकर लड़ाई, पाकिस्तानी पेसर बोला 'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'

Tagged:

Arshdeep Singh Matt Henry T20 World Cup 2026 IND vs NZ Final
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

127 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com